• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मृत को जीवित करने का दावा निकला झूठा, पब्लिक न्यूज रिपोर्टर ने किया खुलासा

मृत को जीवित करने का दावा निकला झूठा, पब्लिक न्यूज रिपोर्टर ने किया खुलासा

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

 

सिलहाटी वाले बाबा पहुचे 23 मार्च को पंडरीपाली, दूर दूर से पहुचे पीड़ित 

बेलादुला / आपको बता दे की आपने सोशल मीडिया या यू ट्यूब के अनेकों चैनलों पर सिलहाटी वाले बाबा का अनेकों वीडियो देखे होंगे या जरूर सुने होंगे जिसमे अनेकों महिमा बाबा गुरु घासी दास के प्राप्त शक्तियों के माध्यम से सिलहाटी  वाले बाबा जो बोल नहीं सकते थे उन्हे बोलने की शक्ति देना, जो सुन नहीं सकते उन्हे सुनने की सक्ति, चलने फिरने मे असमर्थ लोगों को चलने फिरने के लायक तुरत सिलहाटी  वाले बाबा के इस अद्भुत चमत्कार को देखने या यू कहा जाए उम्मीद के साथ पीड़ित को ठीक करने के लिए सिलहाटी वाले बाबा के पास ले जाया करते थे जिन्हे पीड़ित के परिजनों को कॉफी खर्च तथा समय का नुकसान होता था लेकिन अब बाबा सिलहाटी की असीम कृपा से वे अब लोगों या जन प्रतिनिधियों की निवेदन पर सेवा देने के लिए खुद बाबा अब पीड़ित के दरबार मे पहुच रहे है जिससे लोगों को कॉफी साहूलियते हुई है

 

 तथा जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है इसी बेला मे पंडरीपाली ब्लॉक बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ मे 23 मार्च को सिलहाटी वाले बाबा का आगमन शिव जाटवर के निवास मे पहुचे थे जिसमे तीन से चार सौ पीड़ितों ने अपना नाम दर्ज कराया था जिसमे पूरे रात भर लोग बाबा के  दर्शन करने से लेकर पीड़ितों को बाबा के दरबार मे लाए तो वही बाबा के अद्भुत चमत्कार ने लोगों को चौकाने वाले रहस्य देखने को मिला तो बहुत से लोग का तत्काल मे लक्षण देखने को मिल रहा है जिसमे जो चलने फिरने लायक नहीं थे वे तुरंत दौड़ते खेलते नजर आए जिसे बाबा सिलहाटी का अद्भुत चमत्कार मान रहे है

 

पब्लिक न्यूज रिपोर्टर राम कुमार मनहर ने मौके पर जाकर बाबा सिलहाटी वाले का खबर कॉबरेज किया जिसमे बाबा से सवाल मे मृत आदमी को जीवित करने का सोशल मीडिया मे वायरल वीडियो की पुष्टि की जिसमे बाबा सिलहाटी  वाले ने वायरल वीडियो  को फर्जी तथा गलत बतलाया, बाबा को केवल 11 वर्षों के लिये ही वरदान स्वरूप शक्ति मिला है जिंसमे से 1 साल पूर्ण होने को है बाबा सिलहाटी वाले ने लोगों से अपील की है की केवल 10 साल के भीतर ही दिन दुखी पीड़ितों की सेवा की जा सकेगी उसके बाद सामान्य हो जाने पर किसी भी प्रकार से लाभ नहीं मिल सकेगा

सिल्हाटी वाले बाबा की आड़ मे ग्राम मल्दा में

आस्था के नाम पर किया गया वसूली
कोसीर- छ.ग. में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले चमत्कारी बाबा सिल्हाटी वाले बाबा जो अपने चमत्कारों से बड़ी से बड़ी लाइलाज बिमारियों का ईलाज करने के लिए यूट्यूब पर प्रसिद्ध हैं, बाबा अपनी साधना और बाबा गुरूघासीदास जी के आशिर्वाद से निःशुल्क केवल नारियल, अगरबत्ती, पान से सभी लोगों का ईलाज करने के लिए जाने जातें हैं दरअसल उनके नाम पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थानाअंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा में शिविर लगाकर लोगों से लाखों रूपये की अवैध वसूली की गयी है। दरअसल आपको बता दें कि सोशल मिडीया में मल्दा के उपसरपंच के पति व युवाओं द्वारा कुछ दिन पहले 6 फरवरी को मल्दा में बाबा के आगमन और ईलाज को लेकर प्रचार प्रसार हेतु संपर्क नंबर जारी किया गया जहां ईलाज में पहुंचने वाले पिडीत लोगों से 1500 से 3000 रूपये तक की राशि वसली की गयी। वहीं सत्रों वाले पिड़ीत लोगों से 1500 से 3000 रूपये तक की राशि वसूली की गयी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शिविर में 400 से भी अधिक टोकन काटे गये और सभी से ईलाज के नाम पर तथाकथित लोगों द्वारा मोटी रकम वसूली गयी है। लोग बड़े विश्वास और आस्था के साथ छोटे-छोटे बिमार बच्चों, बुजुर्गों परिवार जनों को ईलाज कराने लाईन में लगकर रात भर बाबा का इंतेजार करते रहें जिनके पास टोकन नहीं थे उनके द्वारा टोकन काटे जाने निवेदन करने पर समिती द्वारा अतिरिक्त शुल्क 2500 रूपये लेने की भी बात लोगों द्वारा बताई गयी है। वहीं बाबा रात के 2 बजे जब शिविर में पहुंचे तब उनसे समिती द्वारा पैसे लेकर ईलाज की बात पूछी गयी तो उन्होंने समिती द्वारा लोगों से लिये गये इस राशि से साफ-साफ इनकार कर दिया। अब आप इन सभी बातों से समझ सकतें हैं कि लोगों के आस्था और मजबूरी के नाम पर ग्राम मल्दा के युवाओं द्वारा लोगों को किस प्रकार से ठगा गया है।

 

Related Posts:

  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…
  • Untitled-1
    जीवित बुजुर्ग दंपति ला मृत बतोईया पंचायत सचिव, सरपंच…
  • एक ऐसा शिक्षक जो नाम लिखने के अलावा कुछ नही जानता
    एक ऐसा शिक्षक जो नाम लिखने के अलावा कुछ नही जानता
  • 628dc586-b80c-4f83-a849-e1d5ea9fc607
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष म दिनांक 15.05.24…
  • आर्याबॉस मुस्कान की रील और कॉमेडी दर्शकों के दिल में बना रहा है जगह.... मालखरौदा। आज की इस आधुनिक युग में हर इंसान के हाथो में मोबाइल कंप्यूटर लैपटाप से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति शोशल मीडिया से जुड़ा है और वही शोशल मीडिया में इन दिनों एक से बढ़कर एक कई ट्रेंडिंग गीत के साथ रील देखने को मिल रही है। वही इन दिनों शोशल मीडिया प्लेटफार्म रिल्स क्रिएटर आर्या बॉस और मुस्कान की वीडियो भी इन दिनों हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म में धमाल मचा रही है। इन दोनों की एक यूट्यूब चैनल है जिनका नाम आर्या बॉस के नाम से है जिसमें कॉमेडी वीडियो देख के दर्शक को काफी ज़्यादा मजा आ रहा है।मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि आर्या बॉस ग्राम कुरदा थाना मालखरौदा के रहने वाले है और मुस्कान बिलासपुर में रह रही है । जब हमारी बात आर्या बॉस से हुई तब उन्होंने बताया कि मेरी कलाकारी की शुरुआत तब से हुआ जब मैं अपने दोस्तो के साथ रील और कॉमेडी बनाता था जब मेरी मुलाकात मुस्कान से हुआ और जब हम रील्स और कॉमेडी बनाने लगे तो लोगो को ये बहुत ज़्यादा पसंद आने लगा दर्शकों का हमे भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । इसी से हमारी शोशल मीडिया के जिंदगी का शुरुआत हुआ। इस संबंध में हमारी चर्चा जब मुस्कान से हुआ तो उन्होंने बताया की इस तरह से कार्य को करने में मेरी माता पिता और परिवार वालो का काफ़ी योगदान रहा । आर्या बॉस ने भी यह कहा की आज जो कुछ भी है इस मुकाम तक पहुंचे है इसका श्रेय काफी हद तक हमारे परिवार वालो को जाता है। जल्द ही आने वाली है एल्बम गीत.... आर्या बॉस और मुस्कान कि जोड़ी का छत्तीसगढ़ी एल्बम गीत में नज़र आने वाली है ।वही कलाकारों ने बताया की जल्द ही इनके गीत की शूटिंग शुरू होने वाली है। आर्या ने अपने सभी फॉलोअर्स और सब्क्राइबर्स , दर्शकों को हमेशा सपोर्ट करते रहने की अपील किया है और सभी के इस तरह के प्यार के लिए दिल से धन्यवाद किया है ।
    आर्याबॉस मुस्कान की रील और कॉमेडी दर्शकों के दिल में…
  • d7dd827b-1b52-4eeb-8de0-bdc242cc5b22 - Copy
    छत्तीसगढ़ के संस्कृति, कल्चर धरोहर, विशेष पहनावा ल…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in