• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना जैजैपुरजिला शक्ति (छ. ग. )*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया शक्ति सुश्री अंकिता शर्मा (भा. पु. से )अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा पु. से.)अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर (रा. पु. से.) द्वारा माल वाहक वाहनों के मालिकों व चालकों का मीटिंग आयोजित करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री विंटन साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के मालवाहक वाहन (पिकअप, छोटा हाथी, ट्रेक्टर आदि) मालिकों और चालकों को आमंत्रित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना था।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस समस्या को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में सभी वाहन मालिकों और चालकों को अपने वाहनों के दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, आरसी बुक आदि हमेशा अद्यतन और वैध रखने, नशे मे वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, माल वाहक वाहन मे सवारी (लोगों को ) नहीं ले जाने की सलाह दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक मे 150 करीबन वाहन मालिक एवं चालक उपस्थित रहे|

इस बैठक को सड़क सुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी के इस प्रयास की सराहना की और सुरक्षित यातायात के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Posts:

  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp Image 2025-03-24 at 3.28.51 PM
    सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जांजगीर - चांपा पुलिस…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-04-01 at 2.34.07 PM
    सड़क दुर्घटना के रोकथाम अऊ जांजगीर - चांपा पुलिस के नया पहल
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in