• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना बलौदा क्षेत्र के गुण्डा बदमाश संतानू साण्डे ल करिस गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस के कारवाही

आरोपी द्वारा थाना बलौदा पुलिस को अश्लील गाली गुप्तार करते हुयें जान से मारने की दी गई थी धमकी

⏺️आरोपी गुण्डा बदमाश के विरूद्ध पूर्व में थाना बलौदा में नकबजनी, मारपीट, बलवा का अपराध पंजीबद्ध है

⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 121 (1), 132, 221, 191(2), 296, 351 (2) 115 (2), 324 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

⏺️आरोपी संतानु साण्डे पिता मोहित राम साण्डे उम्र 37 साल निवासी अमरपुर बिरगहनी वार्ड नं. 10 थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.08.2024 को आहत् शैलेन्द्र कुर्रे एवं उसके परिजनों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने थाना बलौदा आया था। जिसे थाना बलौदा पुलिस द्वारा डाक्टरी मुलाहिजा कराने शासकीय अस्पताल बलौदा ले गया था। जो मुलाहिजा कराकर वापास आ रहा था। तभी दोपहर करीबन 02.40 बजे रास्ते में मुख्य आरोपी एवं उसके साथी संतानु साण्डे निवासी बिरगहनी द्वारा तथा अन्य साथियों के साथ आरक्षक का मोटर सायकल को रोकवाकर आहत शैलेन्द्र कुर्रे गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे, मारपीट करने से आरक्षक गोवर्धन द्वारा मना किया तो उसको भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे आरक्षक द्वारा अपनी बचाव के लिए तत्काल थाना बलौदा आयें और घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरी. अशोक वैष्णव को बताया तो तत्काल थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ घटना स्थल गया तो देखे कि आरोपी संतानु साण्डे अपने अन्य साथियों के साथ आहत् शैलेन्द्र कुर्रे को मारते हुए बजरंग चौक तरह आ रहे थे। तभी थाना बलौदा प्रभारी द्वारा बीच बचाव किया तो उसे भी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर वहां से भाग गयें।

⏩प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया गया। विवेचना दौरान फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में मुखबीर सुचना मिला की आरोपी अपने सकुनत पर छीपा है जिसको पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदशन में आरोपी संतानु साण्डे निवासी अमरपुर बिरगहनी वार्ड नं. 10 थाना बलौदा को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 21.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है। मिलने पर वैधनिक कार्यवाही की जावेगी।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कोसल सिदार, प्रतिभा राठौर, प्रआर गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर. श्याम राठौर, हेमत साहू, महेश राज थाना बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • डायल 112 के शासकीय कार्य म बाधा उत्पन्न कारोइया  आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस के  कार्यवाही
    डायल 112 के शासकीय कार्य म बाधा उत्पन्न कारोइया…
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 17.02.02_0603667d
    👉 जिला बदर का आदतन बदमाश रजत दीवान उर्फ गोलू दीवान…
  • 2b054031-dd96-4447-81d2-be2a41f43921
    डायल 112 म डियुटीरत कर्मचारी ले हुज्जतबाजी, झुमाझपटी…
  • caada220-83a8-4952-952a-f72d156303eb
    शराब पीने के लिए रूपये पैसे की मांग करने नहीं देने…
  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in