• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए 98 हजार रुपए का उठाईगिरी के मामले में 02 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर घर दबोचा

साइबर टीम/थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को M.P. के अनूपपुर से पकड़ने में मिली सफलता

👉 साइबर टीम जांजगीर नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, बाइक तथा चोरी गई रकम शत प्रतिशत बरामद

👉 आरोपियों द्वारा मोटर सायकल के डिक्की अंदर रखे थैले जिसमें 98 हजार रुपए एवं पासबुक को निकाल कर हो गया था फरार

गिरफ्तार आरोपी का नाम

  1. ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा पिता सीताराम निवासी भोलगड थाना अनूपपुर मधय प्रदेश
  2. सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर राधेश्याम 23 वर्ष निवासी निवासी भोलगड थाना अनूपपुर मधय प्रदेश

⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.09.2025 को करीबन 12.30 बजे प्रार्थी डोल नारायण पटेल निवासी फरहदा थाना अकलतरा द्वारा जिला सहकारी बैंक अकलतरा से 01 लाख रुपए निकवाने के बाद थैले में नगदी रकम पैसा को अपने मोटर सायकल के डिक्की में रखकर घर जा रहा था। रस्ते में अकलतरा कपड़ा दुकान में उसके द्वारा 2000/₹ का कपड़ा खरीदी करके वहां से करीबन 03.00 बजे दोपहर अकलतरा अग्रवाल किराना स्टोर पहुंचा जैसे ही सामान खरीद रहा था तो उसे याद आया की मोटर सायकल के डिक्कीन में 98000/ रूपये रखा था, तो तुरंत जाकर डिक्की को खोलकर देखा तो थैला सहित पैसा, पासबुक, चेक बुक व अन्य दस्तावेज रखा था जो नही था जिसके द्वारा आसपास पता किया जिसका कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल की डिक्की से चोरी कर ले गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

⏩ उठाईगिरी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सायबर टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया अकलतरा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीउमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना अकलतरा और सायबर सेल की टीम के द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद टेक्निकल एनालिसिस के बाद आरोपियों की पहचान अनूपपुर मध्यप्रदेश निवाशी ओमप्रकाश और सुमित सिसोदिया के रूप हुई तो आरोपियों के पहचान होने के बाद टीम को अनूपपुर रवाना किया गया था साइबर टीम नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा फिर पूछताछ करने पर चोरी किए गए रकम 98 हजार में से 92 हजार रुपए बरामद किए गए एवं घटना में प्रयुक्त यूनिकॉर्न बाइक बरामद किया जाकर जप्त किया गया है।

⏩ दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है अन्य अपराध खुलासा होने की संभावना है ।

⏩आरोपियों की पातासाजी करने में निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर टीम प्र आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, शहबाज खान का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in