• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 1 फरवरी को, कॉलेज प्रबंधन करेगा प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में भी होगा कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 1 फरवरी को, कॉलेज प्रबंधन करेगा प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में भी होगा कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155 बेलादुला

 

जांजगीर-चाम्पा. शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में 1 फरवरी बुधवार को सुबह 10:30 बजे से वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.

बेलादुला / कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एपी वर्मा एवं छात्रसंघ प्रभारी, वार्षिकोत्सव संयोजक प्रो. आरके चन्द्रा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के अपर संचालक डॉ. एसआर कमलेश होंगे. अध्यक्षता शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसडी झा करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. एसएल निराला मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन के द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा, वहीं वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में भी कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा.


उन्होंने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है. साथ ही, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक पत्रकार राजकुमार साहू ने भी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

Related Posts:

  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • कालेज की गतिविधियों का दर्पण है वार्षिकोत्सव
    कालेज की गतिविधियों का दर्पण है वार्षिकोत्सव
  • खरौद के तिवारीपारा म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के स्मृति म प्रतिभा सम्मान समारोह
    खरौद के तिवारीपारा म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू…
  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 11.59.17_d32ac460
    : घिवरा गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in