• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कालेज की गतिविधियों का दर्पण है वार्षिकोत्सव

कालेज की गतिविधियों का दर्पण है वार्षिकोत्सव

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155 बेलादुला

जांजगीर-चांपा । शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र- छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं प्रतिभा सम्मान का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. एसडी झा थे । विशिष्ट अतिथि प्रकाश इंडस्ट्रीज चाम्पा के वाइस प्रेसीडेंट उदय सिंह, वेलफेयर आफिसर राजू यादव, लॉ ऑफिसर विनय कुमार दास, विनय कुमार बाजपेयी, शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ के प्राचार्य डा. बीके पटेल, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मुरलीधर चन्द्रम थे। वार्षिकोत्सव के पहले विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में आने वाले छात्र – छात्राओं का सम्मान कालेज द्वारा अतिथियों के माध्यम से किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसी मंच से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में भी सभी कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले व अन्य विधाओं के छात्र – छात्राओं का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। पत्रकार राजकुमार साहू को भी कालेज प्रबंधन ने प्रतीक चिन्ह देकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करनेके लिए सम्मानित किया। डा. झा ने कहा कि शिक्षा से ही उत्तरोत्तर विकास होता है। ऐसे 1 प्रतिभावान विद्यार्थी का सम्मान करते अतिथि नईदुनिया कर्मचारी की स्मृति में दिया वाटर कूलर टीसीएल कालेज में कार्यरत कर्मचारी निशा. • सालोमन की स्मृति में उनकी बेटी विनिशा सालोमन ने वाटर कूलर कालेज को प्रदान किया। इस अवसर पर कालेज द्वारा निशा सालोमन के पति को भी सम्मानित किया गया। में शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान सभी के लिए अनुकरणीय है। प्रकाश इंडस्ट्रीज चाम्पा के वाइस प्रेसीडेंट उदय सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से अच्छा सन्देश छात्र – छात्राओं के मध्य गया है। बाल कल्याण परिषद के बोर्ड के सदस्य मुरलीधर चन्द्रम ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है। प्रकाश इंडस्ट्रीज के वेलफेयर आफिसर राजू यादव ने कहा कि वे खुद इस कालेज के छात्र रहे हैं, इसलिए यहां के वार्षिकोत्सव में आकर प्रसन्नता मिली। छात्र-छात्राओं में आयोजन को लेकर भी उत्साह दिखा है, यह आयोजन की सफलता की सार्थकता को प्रदर्शित करता है। शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ के प्राचार्य डा. बीके पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों का मुख्य उद्देश्य बेहतर पढ़ाई करना है। वहीं अन्य गतिविधियां भी जरूरी है। इसके पूर्व स्वागत भाषण छात्र संघ प्रभारी डा. राजेश चंद्रा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डा. एम आर बंजारे व डा. क्षितिज चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन ओपी सिंह ने किया। इस दौरान प्राचार्य डा. एपी वर्मा, आरके पांडेय, एसके मधुकर, डा. पीके सिंह, डा. जीएन सिंह, डा. एमएल पाटले, डा. आभा सिन्हा, डा. अभय सिन्हा, नरेश आजाद, डा. ईश्वरी सूर्यवंशी, धनेश्वरी पटेल, डा. पुष्पा सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 1 फरवरी को, कॉलेज प्रबंधन करेगा प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में भी होगा कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान
    शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में…
  • खरौद के तिवारीपारा म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के स्मृति म प्रतिभा सम्मान समारोह
    खरौद के तिवारीपारा म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू…
  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 11.59.17_d32ac460
    : घिवरा गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in