• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

टीएल बैठक म लंबित प्रकरण के जल्दी निराकृत करे के दिन हे निर्देश

प्रमोद कुमार सोनवानी

पेंड्रा। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के लंबित प्रकरणों सहित मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन एवं पीएमओ पोर्टल में दर्ज लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने और पीएम जनमन योजना, आदि कर्मयोगी अभियान एवं धरती आबा योजना के तहत सभी विभागों की योजनाओं से लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत हितग्राहियों को संतृप्त करने कहा। जिला पंचायत सीईओ ने राज्योत्सव की तैयारी के लिए विभागों को दिए गए दायित्वों के अनुरूप कार्य संपादित करने तथा राज्योत्सव के दौरान कार्यालय भवनों में रोशनी करने कहा। उन्होंने जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान पीएम आवास की राशि में अनियमितता की शिकायत, किसान क्रेडिट कार्ड, जल जीवन मिशन के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने, मजदूरी भुगतान, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने, पेंशन प्रकरणों का निराकरण, आवारा पशुओं का व्यवस्थापन, पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना सहित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा तिवारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-30 at 10.40.52_b17d9941
    साप्ताहिक समय-सीमा के बैठक म योजना के क्रियान्वयन आऊ…
  • WhatsApp Image 2025-10-30 at 10.40.52_b17d9941
    साप्ताहिक समय-सीमा के बैठक म योजना के क्रियान्वयन आऊ…
  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 16.24.18_9c271f79
    साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : एग्रीस्टेक पंजीयन में…
  • WhatsApp Image 2025-10-15 at 18.07.21_f4354657
    टीएल बैठक : जनसमस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से…
  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 15.51.21_1f6091ef
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : अभियान…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in