• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

टीएल बैठक : जनसमस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

प्रमोद कुमार सोनवानी की रिपोर्ट

गौरेला पेंड्रा मरवाही। साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का समय-सीमा के भीतर परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने गत दिनों राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य संस्कृति में सुधार लाने, कार्यालयीन समय का पालन सुनिश्चित करने, हितग्राहीमूलक योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं के तहत जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि लाने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल सेवाओं का निराकरण समय-सीमा के भीतर होना चाहिए। प्रकरण लंबित होने पर अधिनियम के तहत दण्ड-जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को जारी जाति प्रमाण पत्र की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र का आवेदन अनावश्यक रूप से वापस नहीं होना चाहिए। चेक लिस्ट के अनुसार आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करें, वापस होने की स्थिति में कारण बताते हुए वापस करें, जिससे आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हो सके। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को तहसीलदारों से समन्वय करके शत प्रतिशत स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र जारी करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगा। गिरदावरी सत्यापन के लिए जिन अधिकारियों की ड्यटी लगाई गई है, वे पटवारी, कोटवार, रोजगार सहायक से सहयोग लेकर मौके पर जाकर दो दिन के भीतर सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व सभी समितियों में चेक लिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वैक्षिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उन्हें सुपोषण किट प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित ग्रामों के शत प्रतिशत हितग्राहियों को सभी विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं से 31 मार्च 2026 तक संतृप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाते हुए 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने, पीएम सुपोषण योजना के तहत सभी स्कूलों में नेवता भोज आयोजित करने, शाला विकास समिति की नियमित रूप से बैठक आयोजित करने, नगरीय निकायों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की नियमित रूप से समीक्षा करने, शासकीय कार्यालयों के बिजली बिल का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने आदि के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहीरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, एसडीएम मरवाही निकिता मरकाम सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 16.24.18_9c271f79
    साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : एग्रीस्टेक पंजीयन में…
  • WhatsApp Image 2025-09-04 at 09.54.22_b20516a2
    फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरूप…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in