• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

साप्ताहिक समय-सीमा के बैठक म योजना के क्रियान्वयन आऊ जनसमस्या के जनशिकायत के निराकरण के विभागवार समीक्षा करीन हे

संवाददाता

प्रमोद कुमार सोनवानी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के लंबित प्रकरणों सहित मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन एवं पीएमओ पोर्टल में दर्ज लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने और पीएम जनमन योजना, आदि कर्मयोगी अभियान एवं धरती आबा योजना के तहत सभी विभागों की योजनाओं से लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत हितग्राहियों को संतृप्त करने कहा। जिला पंचायत सीईओ ने राज्योत्सव की तैयारी के लिए विभागों को दिए गए दायित्वों के अनुरूप कार्य संपादित करने तथा राज्योत्सव के दौरान कार्यालय भवनों में रोशनी करने कहा। उन्होंने जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान पीएम आवास की राशि में अनियमितता की शिकायत, किसान क्रेडिट कार्ड, जल जीवन मिशन के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने, मजदूरी भुगतान, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने, पेंशन प्रकरणों का निराकरण, आवारा पशुओं का व्यवस्थापन, पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना सहित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा तिवारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।12

  1. ↩︎
  2. ↩︎

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-30 at 10.40.52_b17d9941
    साप्ताहिक समय-सीमा के बैठक म योजना के क्रियान्वयन आऊ…
  • c8ed66db-d0be-4b44-9b29-f0b4de3b4e56
    टीएल बैठक म लंबित प्रकरण के जल्दी निराकृत करे के दिन…
  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 16.24.18_9c271f79
    साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : एग्रीस्टेक पंजीयन में…
  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 15.51.21_1f6091ef
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : अभियान…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2025-10-15 at 18.07.21_f4354657
    टीएल बैठक : जनसमस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in