• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

स्वास्थ्य शिविर में नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, रक्तदान एवं आयुष्मान कार्ड से लोगों को किया गया लाभान्वित

प्रमोद कुमार सोनवानी, मरवाही

मरवाही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ किशन सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही ने किया। शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. एस. के. तंवर (अस्थिरोग), डॉ. अंबरीन सबा (स्त्रीरोग), डॉ. अनीश ताम्रकार (शिशुरोग), डॉ. के.पी. सिंह (पैथोलॉजिस्ट), डॉ. मृत्युंजय सराफ, डॉ. सोनाली प्रकाश (चिकित्सा अधिकारी), एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मेहर द्वारा शिविर में आये हुये 378 मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में नेत्र रोग जांच कर 25 हितग्राहीयों को चश्मा प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर में 7 रक्तदान दाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। साथ ही शिविर में 27 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर लाभान्वित किया गया। विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर के सफल संचालन में जिला कार्यकम प्रबंधक विभा टोप्पों, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार सोनी, आसुतोष पाडेय डीपीसी, सतीश सोनी बी. ए. एम. नरेश्वर दास बीईटीओ,जीपी बघेल पर्यवेक्षक, तान्या सिंह बीडीएम, सीपी गढेवाल जेएसए, रोशन सिंह उईके, बुधराम चकधारी, अंबर जायसवाल, प्रिया रजक, बुलंद गुप्ता एमएलटी सहित समस्त आरएचओ, सीएचओ, एवं स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…
  • WhatsApp Image 2025-06-29 at 17.24.17_918608cb
    पुलिशकर्मी अऊ परिजन मन के स्वास्थ्य संरक्षण के दिशा…
  • 1
    आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में धमतरी जिला पूरे…
  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…
  • Untitled-1 copy
    OPD में इलाज छोड़ जन्मदिन का जश्न मना रहे थे डॉक्टर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in