• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

OPD में इलाज छोड़ जन्मदिन का जश्न मना रहे थे डॉक्टर और स्टाफ ! वायरल वीडियो से मचा बवाल

मरीजों की जांच और उपचार करने के बजाय अस्पताल कर्मी अपने चैंबर में जश्न मनाने में व्यस्त थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने इसे मरीजों के प्रति असंवेदनशीलता और कर्तव्यहीनता करार दिया है।

छत्तीसगढ़ के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ड्यूटी के दौरान जन्मदिन मनाते और केक काटते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ओपीडी समय का है, जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल में इंतजार कर रहे थे।

आरोप है कि मरीजों की जांच और उपचार करने के बजाय अस्पताल कर्मी अपने चैंबर में जश्न मनाने में व्यस्त थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने इसे मरीजों के प्रति असंवेदनशीलता और कर्तव्यहीनता करार दिया है।

भीषण गर्मी में मरीज बेहाल, कूलर बने सजावट का सामान

अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में लगाए गए कई कूलर खराब पड़े हैं, कुछ में पानी नहीं डाला जा रहा, जबकि कई वार्डों में कूलर की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है। हालात ऐसे हैं कि मरीज हाथ से पंखा झलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मई की तपती गर्मी में भी अस्पताल प्रशासन मरीजों को न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा भी अधूरी

करीब चार महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान अस्पताल में एयर कंडीशनर लगाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक यह वादा जमीन पर उतरता नजर नहीं आया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

अस्पताल परिसर में गंदगी से बढ़ा संक्रमण का खतरा

अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और बदबू ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया है। नालियों में जमा कचरे और गंदे पानी से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में इलाज से ज्यादा संक्रमण का डर बना हुआ है।

CMHO बोले – वीडियो और व्यवस्थाओं की होगी जांच

मामले पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वीडियो में कमरा बंद दिखाई दे रहा है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वह अस्पताल का ओपीडी कक्ष है या कोई निजी स्थान। फिर भी बीएमओ से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कूलरों की खराब व्यवस्था पर सीएमएचओ ने कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से पानी डाले जाने और तकनीकी खराबियों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए जाएंगे। वहीं अस्पताल परिसर की गंदगी को लेकर नगर पंचायत के सहयोग से सफाई अभियान चलाने की बात कही गई है।

Related Posts:

  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…
  • Screenshot_2026-06-21-19-08-18-35_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1024x507
    शिक्षा के मंदिर में कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा…
  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…

Primary Sidebar

Latest News

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्रीमान रमेश सिंहा 4 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त…

ऽ बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार ।।

नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in