• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिशकर्मी अऊ परिजन मन के स्वास्थ्य संरक्षण के दिशा म जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल करत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन स्वास्थ्य विभाग अऊ लाइफ केयर हॉस्पिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान करिन

कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

⏺ शिविर में उपस्थितजनों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया।

⏺ *इस अवसर पर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) ने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा –

🩺 “स्वास्थ्य है असली बीमा”
🛡 “शरीर का भी हो नियमित ‘बीमा'”

🤝 “सेवा, सुरक्षा और संवेदना – यही है पुलिस परिवार की असली पहचान”

⏺ उन्होंने पुलिस अधीक्षक जांजगीर विजय कुमार पाण्डेय को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी या उनके परिजन को शिविर के उपरांत उच्च स्तरीय चिकित्सा (हायर सेंटर) की आवश्यकता पड़ती है, तो ऐसे प्रत्येक मामले में विभाग एवं चिकित्सक पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

⏺ इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, नगर सेना, जेल विभाग, शहीद परिवारों, एवं सेवा निवृत्त पुलिसकर्मियों सहित उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

⏺ स्वास्थ्य शिविर में 436 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने इस शिविर का प्रत्यक्ष लाभ उठाया।

⏺ स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा जांच/चेकअप किया गया और आवश्यक दवाएं भी दी गई

⏩ आज दिनांक 29.06.25 को पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस कर्मियों एवम उनके परिवारजनों के लिएल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि यदि शिविर में किसी पुलिसकर्मी या उनके परिजन को हायर सेंटर में आगे की चिकित्सा जांच या उपचार की आवश्यकता महसूस होती है, तो ऐसे मामलों में विभाग एवं चिकित्सकों द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस परिवार की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी!

⏩ उपरोक्त स्वास्थ्य शिविर में डॉ. यू.सी. शर्मा एम.बी.बी.एस., एम.डी.एम.सी.सी.पी., एफ.यु., डॉ. रूपेश श्रीवास्तव हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. नरेश देवांगन न्यूरो, ब्रेन, स्पाइन विशेषज्ञ, डॉ. आलोकनाथ मंगलम मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. प्रफुल्ल चौहान अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. हरीश पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. राम कृष्ण कश्यप छाती रोग विशेषज्ञ, डॉ. मनोज कुमार राठौर नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. शशि कुमार मिश्रा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. सिद्धांत राय यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आकाश सिंह राणा, सर्जिकल विशेषज्ञ, डॉ. मर्सिलिना किस्पोट्टा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. कार्तिक बघेल फिजियोथैरेपी द्वारा जांच/चेकअप किया गया।

⏩ चिकित्सा शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.55.24 PM
    NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का…
  • WhatsApp Image 2026-06-30 at 10.03.32 PM
    🔹बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.10.55 PM
    श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-03-30 at 6.44.19 PM (1)
    श्री माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन…
  • WhatsApp Image 2026-05-13 at 8.51.57 PM
    हिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in