• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती म आंवला नवमी के बेरा मा आंवला पूजन आऊ सामूहिक स्वल्पाहार आयोजित…

सनातन संस्कृति की परंपरा को कायम रखने का प्रयास सरस्वती शिशु मंदिर हमेशा से करता रहा है… रामावतार अग्रवाल _मांगेराम अग्रवाल (प्रबंध समिति)

विद्याभारती हमेशा भारतीय धर्म और आस्था के उत्सवों के माध्यम से समाज में समरसता कायम रखने हेतु प्रयासरत है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता लक्ष्मी को पृथ्वी पर भ्रमण के दरम्यान धरती पर एक साथ भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा करने की इच्छा हुई, तब उन्हें ध्यान आया कि श्री हरि की प्रिय तुलसी और शिव स्वरुप बेल के दोनों के गुण एक साथ आंवले के वृक्ष में होते है। तभी मां लक्ष्मी ने विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की।
तब पूजा से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु और शिव प्रकट हुए तथा लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराने के बाद स्वयं भी भोजन किया।


इसके बाद ही जन कल्याणार्थ आंवले वृक्ष के पूजन और उसके नीचे भोजन बनाकर सह भोज करने की प्रथा प्रचलन में है ।
इसी के अनुसरण में सरस्वती शिशु मंदिर परिवार सक्ती के द्वारा परिसर में अवस्थित आंवला वृक्ष के पूजन पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन किया गया जिसमें सक्ती नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठनों के लोगों की गरिमामय सहभागिता रही।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंध समिति के रामावतार अग्रवाल एवम मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि सनातन संस्कृति की परंपरा को कायम रखने का प्रयास सरस्वती शिशु मंदिर हमेशा से करता रहा है इसी क्रम में आज पारिवारिक लोगों से भेंट मुलाकात के साथ सभी ने सामूहिक स्वल्पाहार ग्रहण किया।


इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि विद्याभारती हमेशा भारतीय धर्म और आस्था के उत्सवों के माध्यम से समाज में समरसता कायम रखने हेतु प्रयासरत है।
आज इस उत्सव के आयोजनको सफल बनाने प्राचार्य पुरन गिरी गोस्वामी व प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू के साथ विद्यालय परिवार लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई ।

Related Posts:

  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बीज और माटी पूजन के साथ किसानों को किया गया बीजों का वितरण, प्रदेश के तीन जिलों के प्रगतिशील किसान हुए शामिल
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह…
  • WhatsApp Image 2025-11-01 at 12.05.23_9f7ae9d8
    आंवला नवमीं महापर्व उत्सव मनाया गया अग्रवाल ऐरन…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp Image 2025-11-01 at 12.06.39_5e0636ff
    ऐरन अग्रवाल परिवार चांपा में देवउठनी एकादशी पर मां…
  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 14.17.57_804d10f9
    ऐरन अग्रवाल परिवार चांपा में देवउठनी एकादशी पर मां…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in