
चांपा ! आंवला नवमीं के महापर्व पर अपने घर के आंगन पर आंवले पेड़ की पूजा करने के पश्चात प्रसादी भोज कार्यक्रम कमला देवी ने पूरे अग्रवाल ऐरन परिवार जन सहित अपने पोता-पोती अंशिका व लक्ष्य अग्रवाल के साथ किया,
डागा कॉलोनी बरपाली चौक चांपा (रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स) श्री कमला देवी अग्रवाल के निवास में कमला देवी व मधु अग्रवाल ने बताया की आज के दिन आंवले के पेड़ की पूजा एवं आंवले पेड़ के नीचे भोजन करने की परंपरा रही है इस दिन किए गए पूर्ण कार्यों का फल प्राप्त होता है साथ ही साथ भगवान श्रीहरि विष्णु मां महालक्ष्मी माता सरस्वती जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है आंवला नवमीं को ” अक्षय नवमीं ” भी कहा जाता है आंवला नवमीं की पूजा करने से आज के दिन विशेष फल की प्राप्ति होती है श्री हरि राधे कृष्णा श्री हरि राधे कृष्णा !!











