• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोनकुंड में भैना समाज द्वारा श्री राधाकृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से सम्पन्न

गौरेला पेंड्रा मरवाही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को सोनकुंड में भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर भैना समाज के द्वारा बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री राधाकृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

आयोजन में भारी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। समाज की मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति रही, वहीं कई वरिष्ठ समाजजन और जनप्रतिनिधियों ने भी शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाया।

सभी उपस्थित लोगों ने समाज की एकता, सहयोग और संगठन की मजबूती पर बल देते हुए अपने विचार साझा किए। समाज सुधारकों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज के पूर्वजों की धरोहर और परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भैना समाज अध्यक्ष सेमलाल रघुवंसी, मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर राम सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। वहीं जिले और जनपद स्तर के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जनपद अध्यक्ष मरवाही जानकी कुसरो, जनपद पंचायत गौरेला के अध्यक्ष भाई शिवनाथ बघेल, जिला पंचायत सदस्य भंवर सिंह, पूर्णिमा, जनपद सदस्य किसमिस भानु, अरुण भानु उपस्थित रहे।

ग्राम स्तर पर भी कई सरपंचों ने भागीदारी निभाई। इनमें धरहर सरपंच गनपत कुमार भानु, नेवशा सरपंच दयाराम भानु, बढ़ावनडांड सरपंच सच्चेद्र, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित और आभार व्यक्त किया।इसके अलावा भवन सिंह करसाल, भूपेंद्र कुसरो, बैजनाथ, इतवार सिंह, अनिल सिंह, सरूप सिंह, राकेश, हेमलाल, नरोत्तम नागेश, लखन सिंह, सोहन सिंह, सोनू नागेश, नरेश करसाल, मिलन, तीरथ संतराम गुरुजी सहित अनेक समाजजन और आसपास के ग्रामों से आए लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में समाज की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने भैना समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने का संदेश दिया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-31 at 16.09.40_6151f3fa
    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में रन फॉर…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • 12ea4bbe-6228-43b9-8368-cbc6e7171910
    श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी
  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 09.08.24_b5898e0b
    दही हांडी महोत्सव आज़ ! ब्रज मंड़ल की तर्ज पर…
  • विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर सक्ती नगर में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ हवन अनुष्ठान संपन्न
    विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in