• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अश्विनी राठौर को पितृ शोकअधिवक्ता परिषद ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

सक्ती। जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अश्विनी राठौर के पूज्यनीय पिताश्री रामनारायण राठौर का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर अधिवक्ता जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई।अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, जिला सक्ती के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने रामनारायण राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।वहीं, अधिवक्ता परिषद सक्ती तहसील के अध्यक्ष एवं जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के सचिव नरेंद्र पटेल ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ द्वारा शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही संघ की ओर से पारित शोक प्रस्ताव की प्रति अधिवक्ता अश्विनी राठौर को प्रेषित की गई।इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ एवं अधिवक्ता परिषद से जुड़े अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। शोकसभा में अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • Untitled-1 copy
    अत्यंत दु:खद ! विजय कुमार अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल को…
  • WhatsApp Image 2026-06-01 at 5.45.57 PM
    विश्व मातृ_पितृ दिवस पर एक संकल्प …
  • WhatsApp Image 2026-09-02 at 4.39.30 PM
    कवि एल.आर. जायसवाल की अंत्येष्टि में उमड़ा…
  • WhatsApp Image 2026-08-13 at 12.59.43 PM
    राजमिस्त्री कल्याण संघ ने पूर्व अध्यक्ष तरुण दुबे…
  • युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा -सांसद
    युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले को…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in