• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कवि एल.आर. जायसवाल की अंत्येष्टि में उमड़ा बुद्धिजीवियों का सैलाब

तत्क्षण काव्य रचना में माहिर थे वरिष्ठ साहित्यकार एल.आर. जायसवाल…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती। अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती के अध्यक्ष तथा सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री एल.आर. जायसवाल (86 वर्ष) के निधन से साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है। आज उनका अंतिम संस्कार सक्ती स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
अंत्येष्टि के पश्चात आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में साहित्यकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी नेता एवं नगरवासी उपस्थित हुए। इस दौरान मुक्तिधाम परिसर में बुद्धिजीवियों का सैलाब नजर आया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय जायसवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा को संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि एल.आर. जायसवाल ऐसे विलक्षण कवि थे, जिन्हें तत्क्षण काव्य रचना करने में विशेष महारत हासिल थी। तो वहीं रमेश तिवारी ने कहा कि साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।देवेंद्र अग्निहोत्री ने उन्हें मानस मर्मज्ञ कहा तो वहीं भगत साहू ने बताया कि उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से सक्ती अंचल की साहित्यिक पहचान को समृद्ध किया।
चतुर सिंह चंद्रा ने कहा कि श्री जायसवाल का निधन साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी साहित्य साधना, सहज व्यक्तित्व और काव्य प्रतिभा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन', वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48वीं जन्मजयंती के अवसर पर हुआ आयोजन, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की उपस्थिति बनी गौरव का पल
    देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-05-09 at 9.04.25 AM
    Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • WhatsApp Image 2025-04-22 at 5.19.36 PM
    कांकेर जिला के प्रसिद्ध युवा कवि लिकेश धृतलहरे,…
  • WhatsApp-Image-2023-08-24-at-7.11.38-PM
    गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in