• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

विश्व मातृ_पितृ दिवस पर एक संकल्प …

मातृ_ पितृ सम्मान से ही हासिल होगी सुख समृद्धि …

अधिवक्ता चितरंजय


  • दुनिया भर में सभी माता-पिता के द्वारा बच्चों के प्रति समर्पण के साथ निस्वार्थ उनका पालन-पोषण किया जाता है और उनके इसी निस्वार्थ समर्पण के प्रति सम्मान प्रगट करने के साथ ही उनके प्रति आभार व्यक्त करना हम सबका नैतिक दायित्व है और इसी दायित्व बोध को आत्मसात करते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने १९९३ में एक प्रस्ताव पारित कर हर साल १ जून को विश्व मातृ-पितृ दिवस (Global Day of Parents) के रूप में घोषित किया था। इसी परंपरा के अनुसरण पूरी दुनिया आज अलग-अलग तरीकों से अपने मां-बाप के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं तथा उनका सम्मान कर आशीर्वाद ग्रहण करते हैं।
    वर्तमान परिवेश इस मातृ पितृ दिवस के औचित्य पर ही प्रश्न चिन्ह लग रहा है, क्योंकि आज भारतीय परिवारों में नई पीढ़ी के साथ अपने बुजुर्गों तथा माता- पिता से जिस प्रकार से दूरियां बढ़ रही हैं तथा आज का युवा विवाह पश्चात ही अपने मां-बाप से अलग जीवन व्यतीत करना अपना स्टेटस सिंबल मानने लगा है या फिर मां-बाप को ही घर से अलग- थलग वृद्धाश्रमों की दहलीज में छोड़ आता है।
    समाज की यह दुखद विडंबना ही बिखरते भारतीय परिवारों के लिए सबब है कि हम केवल मातृ -पितृ दिवस पर ही गले में हार या उपहार भेंट कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री के साथ सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट कर क्षणिक चर्चा का विषय बन सकते हैं। परंतु सच्चाई यह है कि हम अपने बुजुर्गों के साथ जो व्यवहार करते हैं वही बुढ़ापे में हमारे अपने औलादों से वापस मिलता है। इसलिए मातृ पितृ दिवस के नाम पर सिर्फ ढोंग और आडंबर हमें भीतर से खोखला और सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवस्था को कमजोर कर रहा है। इसलिए आज मातृ-पितृ हम सबको यह संकल्प लेने का वक्त है कि वृद्धाश्रम व्यवस्था व्यवस्था से परे अपने परिवार और घर में ही मां बाप के समुचित देखभाल के साथ ससम्मान गुजर बसर की व्यवस्था हो।
    हम भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को अनुसरण करने वाले भली-भांति जानते हैं कि जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी अर्थात माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ है फिर घर को स्वर्ग बनाना ही तो मां-बाप की खुशी ही सब कुछ है। निश्चित रूप से मां का दुलार और पिता का साया हम कितने बड़े भी हो जाए, हमें शुकून और शांति देता है। फिर बच्चों को संस्कार दादा_दादी के गोद में ही मिलता है।
    अंत में मातृ पितृ दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं कि हम भारतीय संस्कृति के मान्यताओं एवं परंपराओं को भलीभांति अनुकरण करें ताकि वसुधैव कुटुंबकम् का भाव जिंदा रहे और सभी सुखी और समृद्ध हों।
    भारत माता की जय…वन्देमातरम

Related Posts:

  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • WhatsApp Image 2025-10-20 at 18.18.04_8ec1e942
    एक दिया पितरों के नाम के आगाज के साथ दीप प्रज्वलन कर…
  • 03
    ब्रम्हाकुमारिज सेंटर ने सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • WhatsApp Image 2026-04-06 at 7.19.38 PM
    स्थापना दिवस पर खास… अटल आस्था का प्रतीक कमल…
  • b8e83c7c-7b53-4a18-942a-56bf9750c125
    स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in