• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शिवरीनारायण मेला म सुरक्षा अऊ व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण सलाह

जाँजगीर चाँपा ज़िले के शिवरीनारायण में आयोजित मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। दर्शनार्थियों एवं मेले में घूमने वालों की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नलिखित सावधानियां एवं सुझाव दिए जाते हैं—

  1. महिलाओं के लिए सुरक्षा सुझाव
  • बहुत अधिक कीमती सोने-चांदी के गहने पहनकर न आएं।
  • यदि गहने पहनना आवश्यक हो, तो उन्हें कपड़ों से आलपिन लगाकर सुरक्षित करें ताकि चैन स्नैचिंग से बचा जा सके।
  1. अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें:
  • अपने पर्स, बैग, मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।
  • अनजान व्यक्तियों से बातचीत में सतर्क रहें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  1. बच्चों की सुरक्षा:
  • यदि छोटे बच्चों के साथ आए हैं, तो उनकी जेब में माता-पिता का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक कागज अवश्य रखें, ताकि गुम होने की स्थिति में पुलिस तत्काल संपर्क कर सके।
  • भारी भीड़ में बच्चों को गोद में या कंधे पर बैठाकर रखें ताकि वे सुरक्षित रहें।
  1. यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था:
  • शहर एवं मेला क्षेत्र की सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से वाहन या ठेले खड़े न करें।
  • सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें ताकि यातायात बाधित न हो।
  • सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन धीमी गति एवं नियंत्रित ढंग से चलाएं।
  1. व्यापारियों के लिए दिशा-निर्देश:
  • मेला एवं शहर के व्यापारी अपनी दुकानों के सामने सामान सड़क पर न रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
  1. अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी:
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार बाइकर्स एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है।
  • सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य निगरानी उपायों से पुलिस सतर्क है, नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन जब्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
  1. सामान्य अपील:
  • सभी नागरिकों से अपील है कि मेले एवं मंदिर दर्शन को शांति और नियमों के पालन के साथ संपन्न करें।
  • पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, क्योंकि पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सुविधा के लिए कार्यरत है।

आपकी सतर्कता और सहयोग से शिवरीनारायण मेला सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न होगा।

सुरक्षित रहें, सावधान रहें!

Related Posts:

  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-09-29 at 8.00.41 PM
    साइबर जागृति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सक्ती ने…
  • WhatsApp Image 2026-10-05 at 7.45.21 PM
    राज्य स्तरीय साइबर जागृति अभियान में जिला सक्ती ने…
  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in