• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के गांवों में कारो का शीषा तोड़फोड़ कर चोरी कर दहशत फैलाने के मामले में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

मामले की आरोपियों की पतसाजी हेतु 20-25 कैमरों का विडीयो फुटेज खंगाला गया है।

घटना स्थलों का टॉवर डम्प लेकर लगभग 4000 मोबाईल नम्बरों क़ो तस्दीक कर अलग-अलग जगहों खरसियां, रायगढ़ में छापेमारी कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया गया है।

चोरी किये गये सामान एवं नगदी रकम मे से आरोपियों के कब्जे से बरामद :–

(01) चोरी किये गये नगद राशि मे से 4000 रुपये।

(02) 05 नग जैक एवं 05 नग राड ।

(03) 02 बंडल इलेक्ट्रानिक वायर।

(04) 02 नग स्टेपनी टायर ।

(05) 02 नग डीजल वाईब्रेटर मशीन

नाम आरोपी-

(01) हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू पिता संतोष सिदार उम्र 19 साल ग्राम सुखदा चौकी फगुरम्, थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)।

(02) गुलशन कुमार बरेठ पिता लखन बरेठ उम्र 18 वर्ष , 09 माह ग्राम सुखदा, चौकी फगुरम थाना डभरा

जिला सक्ती (छ.ग.)।

विधि से संघर्षरत 02 बालक

दर्ज कुल अपराध की संख्या:– 11( थाना मलखारोदा मे 06 व जैजैपुर मे 05)

                विवरणः प्रार्थी राकेष रात्रे पिता मंषराम रात्रे उम्र 24 साल साकिन छोटेसीपत थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) एवं मालखरोदा व जैजैपुर के अन्य 10 प्रार्थियों के द्वारा दिनांक 11.05.2026 एवं 12.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घटना दिनांक 10-11.05.2026 के रात्रि घरों के सामने खड़े चारपाहिया वाहनों के शीशा को पत्थर व ईटा से तोड़फोड़ कर उसमें रखे पर्स में नगदी रकम 6500 रु. 10,000 रु. इलेक्ट्रानिक वायर कीमती 7000 रु.. कार का जेक पाना कीमती 7,000 रु. 8,000 रु. एवं 9,000 रु. जुमला 47000 रु. को चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध क. 178,179,181,182,183,184/2026 धारा 303(2). 324(3) बीएनएस कुल 06 अपराध पंजीबध्द किया गया इसके अलावा थाना जयजयपुर मे कुल 05 अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लिया गया। उपरोक्त घटना क़ो आरोपियों द्वारा जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ जैजैपुर तुषार बोड़सरा कचंदा थाना मलखारोदा के पीहरीद छोटे सीपत कलमी जमगहन के सडक किनारे खड़ी चारपाहिया वाहनों का शीशा तोड़के अंदर के सामान क़ो चोरी कर ले गए थे 

मामले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदयश्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा०पु०से०) के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा०पु०से०) तथां अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ० भुनेष्वरी पैंकरा (रा०पु० से०) के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी मुखबीर एवं ईलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर की जा रही थी कि आरोपी गुलषन कुमार बरेठ जो कि दिल्ली भागने की फिराक में था जिसे खरसियां रेलवे स्टेशन से एवं 03 संदिग्ध को उनके घर से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किये जो उपरोक्त घटना /अपराध कारित करना स्वीकार किये जिस पर 02 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत गिरफ्‌तार एवं सामाजिक पृष्टभूमि भर कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी मालखरौदा थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र चंद्रा , उप निरीक्षक सी.पी. कवर साईबर सेल प्रभारी एवं साइबर सेल टीम का तथा थाना मलखारोदा व जयजयपुर स्टॉफ का विशेष योगदान रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • Screenshot-2026-05-11-140639-860x484
    जैजैपुर से मालखरौदा तक बदमाशों का आतंक, रातभर कारों…
  • कोरबा में डीजल – पेट्रोल को लेकर हाहाकार, पेट्रोल पंपों में स्टॉक हुआ नील, आपूर्ति ठप्प
    कोरबा में डीजल – पेट्रोल को लेकर हाहाकार, पेट्रोल…
  • b431d6f3-d6cb-4e41-b510-5aa70901d930
    रात्रि म खड़ी ट्रेलर ले डीजल चोरी कारोइया रास्ता…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in