• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जैजैपुर से मालखरौदा तक बदमाशों का आतंक, रातभर कारों के शीशे फोड़े, CCTV में बाइक सवार तीन संदिग्ध कैद | पुलिस गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल

जैजैपुर से मालखरौदा तक बदमाशों का आतंक, रातभर कारों के शीशे फोड़े, CCTV में बाइक सवार तीन संदिग्ध कैद | पुलिस गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल

सक्ती जिले के जैजैपुर से मालखरौदा तक बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क किनारे खड़ी कई चारपहिया वाहनों के शीशे फोड़ दिए गए, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मिशन चौक, पिहरीद, कलमी गांव समेत कई स्थानों पर हुई घटनाओं के बाद लोगों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने देर रात जैजैपुर क्षेत्र से तोड़फोड़ शुरू की और मालखरौदा तक अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कारों को निशाना बनाया। सुबह वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों के टूटे शीशे देखे तो हड़कंप मच गया। कई लोगों की कारें घरों के सामने और मुख्य सड़क किनारे खड़ी थीं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि यही युवक विभिन्न स्थानों पर रुककर कारों के शीशे तोड़ते नजर आए। फुटेज में बाइक के पीछे बैठा युवक गाड़ियों के शीशों पर हमला करता दिखाई दे रहा है, जबकि चालक लगातार बाइक आगे बढ़ाता रहा।

लगातार कई स्थानों पर हुई इस वारदात से लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बदमाश पूरी तरह बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे थे और उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं था।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जैजैपुर से मालखरौदा तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी की जाए। लोगों ने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Related Posts:

  • ggg
    छत्तीसगढ़ म दु बड़का दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार…
  • d604282f-043a-4a77-9552-9b25b9582278
    मालखरौदा पिहरीद नहर पुल म दर्दनाक सड़क हादसा:…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-23 at 1.09.48 PM
    मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के गांवों में कारो का…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.58.09 AM
    सामुदायिक पुलिसिंग और जनजागरूकता का असर: जांजगीर-…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in