• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

50 से ज्यादा दूल्हों के साथ शादी के नाम पर ठगी, मंडप सजा लेकिन नहीं पहुंची एक भी दुल्हन

देवास से सामूहिक ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के नाम पर 50 से ज्यादा दूल्हों और उनके परिवारों के साथ बड़ी धोखाधड़ी की गई। शहर के क्लब ग्राउंड में बारातें सज-धजकर तैयार खड़ी रहीं, लेकिन विवाह स्थल पर एक भी दुल्हन नहीं पहुंची। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े का आरोप के एक युवक पर लगा है। आरोपी ने दूल्हों को भरोसा दिलाया था कि वह अनाथ आश्रम की लड़कियों से उनकी शादी करवाएगा। शादी तय कराने के नाम पर आरोपी ने सभी दूल्हों से मोटी रकम भी वसूली थी।

तय कार्यक्रम के मुताबिक 50 से अधिक दूल्हे बारात लेकर क्लब ग्राउंड पहुंचे थे। बैंड-बाजे और शादी की तैयारियों के बीच सभी लोग दुल्हनों का इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई दुल्हन मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद दूल्हों और उनके परिजनों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

घटना से नाराज पीड़ितों और उनके परिवार वालों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। बाद में मामला थाने पहुंचा, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

शायरी

सजे थे मंडप, बजे थे शहनाई के सुर,
लेकिन सपनों का रिश्ता निकला पूरा फरेब और गुरूर…
दूल्हे इंतजार करते रह गए रात भर,
और ठग लेकर उड़ गया भरोसे का नूर…

Related Posts:

  • राजीव युवा मितान क्लब
    राजीव युवा मितान क्लब
  • Untitled-1 copy
    सरगुजा, छत्तीसगढ़ —  Unique Wedding Viral News में…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 9d3xhbvb-1140x570
    आसाराम बापू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in