संवाददाता
श्रीमती सुनीता महंत
मोबाईल नंबर 9977109155
जांजगीर-चांपा । जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम सेंदरी में एक युवक पर आरोपी ने अपनी दो बहनों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी तथा उसके 2 बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में एसडीओपी सक्ती तस्लीम आरिफ ने बताया कि सेंदरी निवासी एक एकलव्य रात्रे की बहन तालाब नहाने गई थी जहां, गांव का ही रामनारायण सुल्तान भी मौजूद था, दोनों के बीच कुछ बाते हुई जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुये अपने भाई एकलव्य रात्रे के पास जाकर शिकायत की। इस पर एकलव्य समझाने के लिए रामनारायण के घर गया, जहां वह अपने बहन से बात नहीं करने बोला। इससे रामनारायण व एकलव्य के बीच विवाद हो गया, विवाद बड़कर मारपीट में बदल गई, जिसमें रामनारायण की दो बहनें कुमारी बाई एवं समारिन भी शामिल हो गई। रामनारायण और उसकी बहनों ने मिलकर एकलव्य पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे एकलव्य घायल हो गया। एकलव्य अस्पताल ले जाया गया हैं, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में जैजैपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।














