स्टेट बैंक ने वरिष्ठजनों का सम्मान कर इंसानियत की मिसाल पेश किया… डी के पाली
माता पिता की हमें बचपन में जितनी जरूरत होती है ठीक उसी तरह बुढ़ापे में उन्हें हमारी जरूरत होती है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सक्ती ने जिला रेड क्रास सोसायटी व स्वास्थ्य समिति सक्ती के सहयोग से वरिष्ठ जन सह पेंशनरों का सम्मान समारोह में उन्हें वस्त्र श्रीफल व सम्मान पत्र आदि भेंटकर सम्मान करते हुए अपने सामाजिक सरोकार का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया।
स्थानीय सामुदायिक भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अंचल के पेंशनरों के साथ वरिष्ठजनों के सम्मान के पलों में वरिष्ठ पेंशनर डी के पाली ने कहा कि स्टेट बैंक ने वृष्ठजनों का सम्मान कर इंसानियत की मिसाल पेश किया है जिसके लिए हम सभी स्टेट बैंक परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हैं।

इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने वरिष्ठजनों के सामाजिक सुरक्षा व हित में कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि माता पिता तुल्य वरिष्ठजनों की हमें बचपन में जितनी जरूरत होती है ठीक उसी तरह बुढ़ापे में उन्हें हमारी जरूरत होती है इसलिए हमें दायित्वबोध के साथ वरिष्ठजनों का देखभाल करना चाहिए।
आज स्टेट बैंक परिवार की ओर से पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र, के वाई सी, नामांकन प्रपत्र, आधारपेन अपडेशन के साथ मोबाइल व एस एम एस सुविधा तथा परिवार पेंशन के लाभ की जानकारी देते हुए समुचित व सराहनीय पहल की गई। आज सम्मान समारोह में अति वरिष्ठ जन में ३१,वरिष्ठजन ७०, सामान्य वरिष्ठ जन १०० लोग उपस्थित रहे जिन्हें वस्त्र, श्रीफल तथा सम्मान परिचय पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अभिषेक पांडे मुख्य शाखा प्रबंधक मृत्युंजय वर्मा आर बी ओ कोरबा, सौरभ अग्रवाल फील्ड ऑफिसर के साथ बैंक कर्मचारी डामर व खगेश की सक्रिय भागीदारी रही ।











