• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सतनाम के फुहारा लोककला आऊ साहित्य सृजन संस्था पत्रकार उदय मधुकर के करीन सम्मान

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

सक्ती/बेलादुला।। सतनाम के‌ फुहारा लोककला एवं‌ साहित्य सृजन संस्था अकादमी द्वारा जैजैपुर स्थित सद्भावना भवन में प्रदेश स्तरीय राज्य अलंकरण का आयोजन किया गया। 26 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सक्ती जिले सहित दूसरे जिले से भी समाज में विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट कार्यों से समाज में नाम कमाने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय मंच से अकादमी ने संवाददाता उदय मधुकर डड़ई-सक्ती को उनके द्वारा समाजिक क्षेत्र के साथ -साथ मीडिया के क्षेत्र में इनके उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया है । उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलाईगढ विधायक श्रीमती कविता -प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी -कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशीला सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू,श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खुँटे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे,सिविल सर्जन डॉ संतोष पटेल, कृषि वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर खरे, परदेशी खुंटे, हृदय प्रकाश अनंत, डॉ नीरा सिदार तथा अकादमी के संस्थापक डॉ हरगोविंद कोसले सहित मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से प्रदान किया गया। इधर सम्मान प्राप्त करने के बाद आईएनएन संवाददाता उदय मधुकर ने इस सम्मान के लिए डॉ हरगोविंद कोसले सहित अकादमी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस सम्मान को अपने लिए प्रेरणादाई बताया है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी श्री मधुकर को अनेक सम्मान प्राप्त हो चुका है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.57.44_e956da43
    छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • cbcc15f3-f52c-4e40-950d-b9fb0edefef3
    सतनाम के फुहारा लोककला आऊ साहित्य सृजन संस्था के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in