• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन हे पत्रकार योम प्रकाश लहरे*

सतनाम के फुहारा लोककला एवं साहित्य सृजन संस्था ने किया प्रदेश स्तरीय अलंकरण समारोह में सम्मानित

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

सक्ती\बेलादुला: सतनाम के‌ फुहारा लोककला एवं‌ साहित्य सृजन संस्था अकादमी द्वारा जैजैपुर स्थित सद्भावना भवन में प्रदेश स्तरीय राज्य अलंकरण का आयोजन किया गया। 26 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सक्ती जिले सहित दूसरे के से समाज में विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट कार्यों से समाज में नाम कमाने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में अकादमी ने सक्ती जिले के वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी दैनिक अमृत संदेश जिला -सक्ती के ब्यूरो चीफ योम प्रकाश लहरे को भी पत्रकारिता सहित उनके समाजसेवी कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलाईगढ विधायक श्रीमती कविता -प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी -कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशीला सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू, श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे,सिविल सर्जन डॉ संतोष पटेल, कृषि वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर खरे, परदेशी खुंटे, हृदय प्रकाश अनंत, डॉ नीरा सिदार तथा अकादमी के संस्थापक डॉ हरगोविंद कोसले सहित मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से प्रदान किया गया। इधर सम्मान प्राप्त करने के बाद पत्रकार योम प्रकाश लहरे ने इस सम्मान के लिए डॉ हरगोविंद कोसले सहित अकादमी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान मुझे और भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा देता रहेगा। गौरतलब हो कि योम प्रकाश लहरे फरवरी 2015 से हिन्दी दैनिक अमृत संदेश समाचार पत्र से जुड़कर पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान में वे सक्ती जिले के ब्यूरो प्रमुख हैं। इसके पहले पत्रकार योम प्रकाश लहरे पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं जिनमें समता साहित्य अकादमी द्वारा बेस्ट जर्नलिस्ट सम्मान, भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा मौलवी मोहम्मद बाकिर पत्रकारिता सम्मान प्रमुख हैं। इस मौके पर‌ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता -प्राण लहरे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट जनों सहित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में धन कमाना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना जन कमाना होता है। आप सभी ने अपने विशिष्ट प्रतिभाओं के दम पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। आप सभी के कार्य समाज में लोगों को प्रेरणा देते हैं। निश्चित ही आप सभी के कार्य अनुकरणीय है। इस मौके पर कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी -कीर्तन चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहने चाहिए। इस मौके पर‌ सुंदर आयोजन के लिए कार्यक्रम के आयोजक हरगोविंद कोसले सहित उनकी टीम को बधाई दी। इस मौके पर आयोजन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू, सुश्री सुशीला सिन्हा, श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश भर से‌ पहुंचे हुए विशिष्ट जनों को उनके समाज सेवी कार्यों तथा उन्हें मिले सम्मान के लिए बधाई व अपनी शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सतनाम के फुहारा लोककला एवं साहित्य सृजन संस्था अकादमी के संस्थापक डॉ हरगोविंद कोसले ने बताया कि हमारी अकादमी द्वारा लगातार यह दूसरे वर्ष का आयोजन है। हमारी संस्था समाज में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभाओं से समाज को गौरवान्वित करने वाले समाज के गौरव कहलाने वाले विशिष्ट जनों को उनके समाज सेवी कार्यों के लिए सम्मानित करती है। ताकि समाज उनके कार्यों सहित उपलब्धियों को जान सकें और प्रेरणा लेकर बेहतर समाज निर्माण के निर्माण में योगदान दे सके। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सक्ती के बाहर अन्य जिलों से भी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.50.17_d18f2acb
    सतनाम के फुहारा लोककला आऊ साहित्य सृजन संस्था…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • cbcc15f3-f52c-4e40-950d-b9fb0edefef3
    सतनाम के फुहारा लोककला आऊ साहित्य सृजन संस्था के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in