• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सरस्वती शिशु मंदिर मे मना युवा दिवस

गौतम कुमार साहू गरियाबंद

गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय कुमार सिन्हा जी (प्रधानपाठक पोटापारा) रहे। जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रहे। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में विश्व हिंदू धर्म सभा का प्रतिनिधित्व किया जिसमे उदबोधन में स्वामी जी प्रिय भाई एवम बहनों शब्दो से प्रारंभ किए। जिससे वहां के लोग आकर्षित हुए। स्वामी जी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते थे की उठो, जागो और आगे बढ़ते जाओ जब तक की तुम्हे अपना मंजिल की प्राप्ति न हो जाए। इस प्रकार विद्यालय के वरिष्ट आचार्य श्री बंशी धर साहू जी ,श्री तीर्थो राम यादव जी,श्री हेमंत निर्मलकर जी भी विवेकानंद जी के बारे में उद्बोधन दिए ,विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार चक्रधारी जी उद्वोधन देकर आभार व्यक्त कर सभा को समापन किए। तत्पश्चात समस्त भैया,बहनों द्वारा नगर भ्रमण कर गांव में युवा दिवस के बारे में संदेश दिए एवम साथ में नगर भ्रमण के साथ अयोध्या से आए हुए अक्षत व निमंत्रण पत्र देकर गांव वालो को भव्य रूप से उत्सव मनाने को आग्रह किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलेश्वरी बाल संस्कार शिक्षण समिति के सदस्य श्री डा मनीष सिन्हा जी,विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार चक्रधारी जी ,प्रधानाचार्य श्री कमल राम चक्रधारी जी,वरिष्ठ आचार्य श्री बंशी धर साहू जी,श्री सोपसिंह मरकाम जी, श्री तीर्थो राम यादव जी, श्री योगेश कुमार निषाद जी,आचार्य श्री हेमंत निर्मलकर जी,श्री महेश्वर जगत जी,श्री भीखम भैसाल जी, दीदियां श्रीमती जमुना त्रिपाठी जी,श्रीमती अल्का शुक्ला जी, कु वैशाली महांती जी, एवम अष्टम के भैया कृतेश पाण्डेय स्वामी विवेकानंद जी बने । इस प्रकार विद्यालय के समस्त भैया,बहने मुख्य रूप से उपस्थित रहे। और कार्यक्रम को धूमधाम से मनाए।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in