• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

समूह की महिलाओं ने दीयों, पूजा सामग्री और छत्तीसगढ़ व्यंजनों का लगाया प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल

प्रमोद कुमार सोनवानी की रिपोर्ट

गौरेला पेंड्रा मरवाही। दीपावली पर्व में परंपरागत मिट्टी के दीयों, पूजन सामग्री एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के साथ ही आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा आज कलेक्ट्रेट में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल लगाया गया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्टाल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने समूह द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों की सराहना की और 500 रूपये की खरीददारी भी की। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से भी समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने अपील की। कलेक्टर की अपील पर लगभग एक घंटे में ही अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा साढ़े छह हजार रूपये की खरीददारी की गई। मलनिया फार्मर प्रोड्यूसर कपंनी पेण्ड्रा से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों में आकर्षक दीयों के साथ ही पूजा माला, बाती, अगरबत्ती, गोलक, हवन सामग्री, कुण्डी, छत्तीसगढ़ ब्यंजन-गुजिया, ढिढरी, खुरमा, चौसा के अलावा घरेलू उपयोगी सामान-नीम पावडर, सजावटी बांस सामग्री, फिनायल, गेट तोरण, रखिया बड़ी, नमकीन, हिरवा दाल, बिष्णुभोग चावल, उडद दाल, हल्दी, धनिया, मिर्च, बरबटी दाना, सोयाबीन आदि शामिल है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • c22c522a-8687-4ddb-a1bc-738463b42bd7
    आजीविका मिशन के तहत पशु सखियों ने पकरिया पशु संवर्धन…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-10-31 at 16.09.40_6151f3fa
    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में रन फॉर…
  • WhatsApp Image 2024-12-18 at 11.02.48 AM
    सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किसान…

Primary Sidebar

Latest News

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in