• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ABAP ने न्यायालय परिसर में मनाया समरसता दिवस…

जिलाध्यक्ष चितरंजय पटेल ने संविधान के प्रस्तावना कराया वाचन…

दुनियां के रैन बसेरे में पता नही कितने दिन रहना है,

जीत ले सबके दिलों को..

बस यही इंसानियत का कहना है…

इन पंक्तियों के साथ अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने न्यायालय परिसर, सक्ती में ABAP द्वारा आयोजित समरसता दिवस पर कहा कि भारतीय संविधान में इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और संविधान ही भारतीयों का सर्वश्रेष्ठ धर्म ग्रंथ है जिसका पठन और पालन हम सब भारतीयों का कर्तव्य है आज अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उक्त उद्गार के साथ उपस्थित अधिवक्ताओं एवं हाजिर लोगों को संविधान के मूल प्रस्तावना का वाचन कराया। उन्होंने भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि हर भारतीय के लिए निजी धर्म ग्रंथों से भी बढ़कर भारतीय संविधान है जिसे आत्मसात कर उसका पालन सुनिश्चित करें तो निश्चित रूप से हमारा देश सशक्त और समृद्धशाली बनेगा।


इन पलों में अधिवक्ता परिषद शक्ति जिलाध्यक्ष चितरंजय पटेल, जिला महामंत्री विजय चंद्रा, शक्ति तहसील अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, बाराद्वार तहसील अध्यक्ष मालिक राम यादव,अधिवक्ता संघ सचिव सुरीत चंद्रा, डिप्टी चीफ लीगल काउंसिल धर्मेंद्र सोन, असिस्टेंट लीगल काउंसिल त्रिभुवन जांगड़े आदि अधिवक्ताओं के साथ आमजन उपस्थित रहे।लोगों ने बाबा साहब स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर ने भारतीय संविधान में धर्म_जाति विभेद से परे आम जन को समानता से जीने का अधिकार सुनिश्चित किया है परिणाम स्वरूप आज सर्व समाज सामाजिक एकता और भाईचारा के साथ बाबा साहब की जन्म जयंती को समरसता दिवस के रूप में मना रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2025-10-11 at 11.29.37_979a7b4b
    राजभवन में राज्यपाल से मिला अधिवक्ता परिषद… संविधान…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • WhatsApp Image 2025-10-25 at 07.28.19_abb7b1f5
    अधिवक्ता परिषद ने मनाया दीपावली मिलन समारोह…
  • WhatsApp Image 2025-10-18 at 14.27.26_1cfae0cf
    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संविधान दिवस मनाने लिया निर्णय…
  • 64841efe-b9a0-4598-865f-9c5ef04fbbe2
    राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता पर हुआ विमर्श…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in