• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती म पिकअप चालक अवैध वसूली: एक आरक्षक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, घटना म प्रयुक्त बोलेरो भी जप्त

सक्ती जिले मे पिकअप चालक से अवैध वसूली करने वाले एक आरक्षक सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्सटोर्सन सहित अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की है। गिरफ्तार पुलिस आरक्षक रजनीश लहरे, बिलासपुर जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बलौदा बाजार जिले का रहने वाला जीवन साहू ड्राइवर है। उसने बताया कि वह बलौदाबाजार से रायगढ़ पिकअप वाहन से सब्जी छोड़ने जा रहा था। वह पुटीडीह नाला के पास पहुंचा था कि एक कार चालक ने पुलिस सायरन बजाते हुए पिकअप वाहन को रुकवाया। उसके बाद कार के ड्राइवर ने आकर गाड़ी में बैठे उसके साहब को पेपर दिखाने को कहा, तब उसने पेपर लेकर कार में बैठे व्यक्ति को दिखाया। कार में बैठे युवक ने गाड़ी की एंट्री नही हुई है कहते हुए डरा धमका कर उससे 1 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद वे लोग आगे निकल गए। कुछ देर बाद सपोस की तरफ से डभरा पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए आई, जिन्हें घटना की पूरी जानकारी देने पर कार का पीछा किया गया तो माण्ड नदी में कार खड़ी थी, जहां आरोपियों द्वारा अन्य पिकअप वाहन से भी वसूली की जा रही थी। जिसके बाद डभरा पुलिस ने बिलासपुर लाइन मे पदस्थ आरक्षक रजनीश लहरे और उसके साथ विक्की उर्फ छोटू दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी जप्त किया गया है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 15.17.25_6d281870
    ड्राइवर दिवस पर ड्राइवर महासंगठन करेगा बृहद आयोजन..
  • WhatsApp Image 2025-10-07 at 16.44.26_ea1030f2
    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन_सक्ती ने दिया ज्ञापन…
  • 19e6e855-4353-483e-9bf9-8f8bc7c8c356
    ड्राइवर महासंघ के पदयात्रा रायपुर म होइस रवाना
  • 20241228215630_e9a71c9b-9176-46b2-8c3e-71675f69d28c
    तेज रफ्तार म ट्रक अऊ कार आपस म भिड़ीस , दुनो म लगीस…

Primary Sidebar

Latest News

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

2 हजार में खरीदा बचपन… बैगा जनजाति के बच्चों से कराई जा रही थी गुलामी, ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in