• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पत्रकार संघ मालखरौदा ब्लॉक के अध्यक्ष बने चैतन्य बुद्ध पत्रकारों की सुरक्षा, संरक्षण एवं एकता को लेकर जिला पत्रकार संघ सतत प्रयत्नशील

चितरंजय पटेल मालखरौदा।जिला पत्रकार संघ सक्ती की संगठनात्मक बैठक विश्राम गृह मालखरौदा में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संरक्षण, संगठन की मजबूती एवं आपसी एकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मालखरौदा ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला पत्रकार संघ के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि जिला पत्रकार संघ पत्रकारों की सुरक्षा, संरक्षण एवं एकता को लेकर सतत प्रयत्नशील संगठन है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता और सामूहिक प्रयासों से समाज एवं जनमानस भी सशक्त होता है।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पत्रकारिता के माध्यम से आम आदमी की आवाज बनें तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाएं।जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने संगठन की नियमावली एवं सदस्यता प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके पश्चात जिला सचिव महेंद्र बरेठ ने उपस्थित पत्रकारों से आवेदन प्राप्त कर सदस्यता प्रक्रिया प्रारंभ कराई।बैठक के दौरान परस्पर सहमति एवं सर्वसम्मति से मालखरौदा ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा संरक्षक चितरंजय पटेल द्वारा की गई। इसमें चैतन्य बुद्ध को ब्लॉक अध्यक्ष, भानु प्रताप गबेल को उपाध्यक्ष, ताराचंद साहू को सचिव, योगेश सिदार को सह सचिव तथा विजय धीरहे को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं यशवंत सायसेरा, राकेश अजगले, सुशील भारद्वाज, मुकेश, यदुशरण जांगड़े, संपत बरेठ, रमेश देवांगन एवं नितिन शुक्ला को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष एवं मालखरौदा ब्लॉक प्रभारी रामअवतार साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष चैतन्य बुद्ध ने अपनी पूरी टीम की ओर से जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं साथी पत्रकारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • Untitled-1
    मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • WhatsApp Image 2026-09-24 at 5.33.32 PM
    छत्तीसगढ़ भाजपा के नए महामंत्री संगठन बने कर्मवीर सिंह...
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….

Primary Sidebar

Latest News

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे बेटे को 5 साल, बाइक देने वाले पिता को तीन महीने की सजा, जानिए पूरा मामला…

10 और 20 रुपये के नोटों की बदलेगी शक्ल, RBI लाएगा प्लास्टिक करेंसी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

म्हारो दीपावली त्योंहार आयो संग मिट्टी को दियों हर घर लाय्यो जी चांपा मारवाड़ अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

निर्माणाधीन भवन (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में लगे सामान सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

दृष्टिबाधित बच्चों को सफल जीवन के सपने दिखाना अभिभावकों का प्रथम दायित्व:

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in