• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा आज कार्यालय म जिला के समस्त राजपत्रित अधिकारी अऊ थाना/चौकी प्रभारि मन के बैठक

सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा आज अपने कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियो की बैठक लेकर वर्ष 2024 मे घटित एवं पूर्व से लंबित अपराध की समीक्षा की गई। थाना प्रभारियो को लंबित अपराधो का निराकरण करने का निर्देश दिया गया। जिले मे गतवर्ष हुई सड़क दुघर्टनाओ के प्रकरणो की थानावार समीक्षा की गई जिसमे 134 लोगो की मृत्यु हुई थी, जिसमे अधिकांश दो पहिया वाहन सवार व्यक्ति थे। इसी प्रकार पैदल चलने वालो व्यक्ति भी दुर्घटना की चपेट में आये है। दुघर्टनाओ पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ब्लैक स्पॉट का चिन्हित कर नेशनल एवं स्टेट हाईवे को हेलमेट जोन घोषित किया गया है तथा वर्ष 2025 मे सड़क दुघर्टनाओ पर प्रभावी नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस के साथ सभी थाना/चौकी प्रभारियो को नाका लगाकर समय बदल-बदलकर चेकिंग करने के निर्देश दिये गये। शराब पीकर/ओव्हर स्पीडिंग/बिना सीट बेल्ट/गलत दिशा/माल वाहक वाहन मे सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध भी समय समय पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। जिले मे संचालित स्कूलो के वाहन मे भी यदि क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठाकर ले जाते पाये जाने पर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही का निर्देश समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को दिया गया ताकि वर्ष 2025 मे जिले मे सड़क दुघर्टनाओ मे कमी लायी जा सके। जिले मे लंबित गुम नाबालिग बच्चो के मामलो की भी समीक्षा की गई तथा जिन बच्चो के बारे मे छत्तीसगढ़ के बाहर होने की जानकारी मिल रही है, उनके संबंध मे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत विभिन्न टीमो का गठन कर अलग-अगल स्थान मे बरामदगी हेतु टीम भेजने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियो को अपने थाना परिसर मे साफ सफाई रखने व थाना के रिकार्ड को अप टू डेट करने का निर्देश दिया गया। आज की बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर श्री सुमित गुप्ता एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in