• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रात्रि में पान ठेला दुकान अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास के मामले में 02 आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार

  • आरोपियों के विरूद्ध धारा 331 (4), 62, 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर गिरफ्तार आरोपी –
  1. अविनाश यादव उम्र 33 साल निवासी भोजपुर चौक चापा थाना चांपा
  2. रवि यादव पिता मंगलू राम यादव उम्र 21 साल निवासी खोखरा वार्ड क्रमांक 08 थाना जांजगीर मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजकुमार राठौर निवासी धाराशिव के द्वारा दिनांक 16/05/2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.05.2026 के रात्रि करीब 08:00 बजे प्रार्थी अपने दुकान को बंद कर परिवारिक कार्यक्रम में जांजगीर चला गया था। करीबन 11:00 बजे घर वापस आया और प्रतिदिन की भांति दुकान में सोने गया, रात्रि करीब 11:15 बजे अपने दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि दुकान के सामने का कुंडा टुटा हुआ था दुकान का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था अंदर से खुडबुड़ाहट की आवाज आ रहा था जिसे प्रार्थी सुनकर बाहर का सिटकनी को लगा दिया और आस पास के लोगो को बुलाकर दुकान को खोला तो देखा कि दुकान अंदर से दो लड़के निकले और भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हे प्रार्थी तथा गांव वालो के मदद से पकड़ा नाम पता पुछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम रवि कुमार यादव निवासी खोखरा एवं दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम अविनाश यादव निवासी भोजपुर चांपा का होना बताये तथा चोरी करने के लिये बिना नंबर के मोटर सायकल हीरो स्पेण्डर मे आना व दुकान का ताला कुंडा तोड़कर चोरी करने के लिये पान दुकान अंदर घुसना बताये कि रिपोर्ट पर थाना पामगढ में अपराध क्रमांक 203/2026 धारा 331(4),62,3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, प्रआर केदार साहू रामलाल मार्कडेय आरक्षक विजय पटेल, लक्ष्मीकांत, चंद्रशेखर कैवर्त्य, बेदराम पटेल थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • आत्महत्या बर  दुष्प्रेरण करे वाला 8 आरोपी मन ल करिस  किया गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस के कारवाही
    आत्महत्या बर दुष्प्रेरण करे वाला 8 आरोपी मन ल करिस…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • WhatsApp Image 2025-07-20 at 17.56.19_8bd033a7
    अकलतरा क्षेत्र म अलग अलग जगह ले सुन्ना घर म चोरी…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in