• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रबी फसल सेती बायां तट वाला मन ल भी मिलही पानी जिला जल उपयोगिता समिति के बैठक म होइस निर्णय

कल जांजगीर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई I जिसमे रबी फसल के लिये बायीं तट केनाल के अंतर्गत आने वालो गांवो को भी पानी देने का निर्णय लिया गया है I एक माह पूर्व 26/11/24 को हुये जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में केवल दायी तट वालो को पानी देने का और बायी तट वालो को पानी नहीं देने का निर्णय लिया गया था I पर क्षेत्र के किसान लगातार पानी की मांग को लेकर अपनी मांगो पर अड़े हुए थे I जिसे देखते हुए जल उपयोगिता समिति में दायी के साथ- साथ बायी तट वालो को भी गर्मी में धान फसल लगाने के लिये पानी देने का निर्णय लिया गया है I बैठक में कलेक्टर आकाश चिकारा, एडिसनल कलेक्टर. जांजगीर और कोरबा जिला जल प्रबंधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, विधायक ब्यास कश्यप, विधायक बालेश्वर साहू, सभापती जि.पं. गगन जयपुरिया, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, राज शेखर सिंह, मनहरन चंद्रा, नरेंद्र जायसवाल, मोहन डडसेना,
शिव साहू , विश्वनाथ कश्यप , अनिल कश्यप, जोहन साहु, राजेंद्र आजाद, कन्हाई कश्यप और बम्हनीडीह – बिर्रा क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे Iपिछले एक माह से क्षेत्र के किसान जि.पं. सभापति गगन जयपुरिया के नेतृत्व में कर रहे थे मांग

जिला पंचायत सभापति और भाजपा नेता गगन जयपुरिया की अगुवाई में क्षेत्र के किसान लागातार पानी की मांग कर रहे थे I 6/12/24 को क्षेत्र के 400 से भी अधिक किसानो ने जयपुरिया के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था और कलेक्ट्रेट से पद यात्रा करते हुए जल संसाधन विभाग का घेराव किया और जमकर नारेबाज़ी की थी I कल भी कलेक्ट्रेट में बिर्रा-बम्हनीडीह क्षेत्र के 300 से अधिक किसान जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में पहुंचे थे I किसानो की मांग को देखते हुए जिला जल उपयोगिता समिति ने पुनः बैठक कर निर्णय बदलते हुए पानी देने का निर्णय लिया है I क्षेत्र के किसानो ने पानी दिलाने के लिये गगन जयपुरिया का साल और पुष्पगुच्छ भेट कर उनका आभार व्यक्त भी किया I गगन जयपुरिया ने पानी देने के लिये विभाग के मंत्री केदार कश्यप , प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, जल उपयोगिता समिति के साथ-साथ किसान के मुद्दे को उठाने के लिये प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया का भी आभार व्यक्त किया है I

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-12-06-at-18.05.07
    फसल बीमा जागरूकता रथ ला अपर कलेक्टर हरी झंडी दिखाके…
  • नूपुर राशि पन्ना
    लाभप्रद लघु धान्य (मिलेट्स) फसलो की पैदावार में…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in