• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस जवान शारीरिक/मानसिक रूप ले फिट रखे अऊ क्षमता कौशल बढ़ाय सेती पुलिस लाइन जांजगीर म कराये जातहे रिफ्रेशर कोर्स के प्रशिक्षण

रिफ्रेशर कोर्स प्रशिक्षण के दौरान पुलिस जवानों को कराटे मास्टर के द्वारा सुबह कराटे क्लास भी लिया जा रहा है।

⏺️ कोर्स के दौरान पुलिस जवानों को नवीन कानून की जानकारी, सायबर अपराध, ई साक्ष्य, ई समंस, CCTNS के संबंध में, तथा VVIP, VIP ड्यूटी दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध एवं HHMD/DFMD के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन एवं वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी परिदृश्यों के अनुरूप उनके ज्ञान एवं कौशल के संवर्द्धन तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के पालन हेतु शारीरिक एवं मानसिक तौर पर फिट बनाने के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुये रिफ्रेशर कोर्स आयोजन कराये जाने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस जवानों का क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के लिए रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में पुलिस लाइन जांजगीर में दिनांक 10.06.2025 से 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस कोर्स में प्रथम बैच में जिले के अलग अलग थाना/चौकियों से 30 आरक्षकों को शामिल किया गया है। रिफ्रेशर कोर्स के दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कोर्स की विशेषताएं:

  • चार पीरियड में विभाजित: प्रतिदिन प्रथम पीरियड सुबह 06:30 बजे से 8:00 बजे तक योगाभ्यास और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए समर्पित है।
  • मानसिक और शारीरिक फिटनेस: कोर्स का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाना है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का पालन कुशलतापूर्वक कर सकें।
  • विभागीय दायित्वों का निर्वहन: कोर्स के माध्यम से पुलिसकर्मियों को विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए तैयार किया जा रहा है।

Related Posts:

  • aacffc9d-4ec5-45e9-bce2-2ef2ae0ae043
    ⏺️ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन म नवीन…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • 65e0bb50-c7ba-41a3-82ea-4b332dc665ae
    श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in