• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

⏺️ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन म नवीन कानून के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष म करिन हे

⏩ नवीन अपराधिक कानूनों में शामिल किए गये तकनीकी प्रक्रियाओं नवाचारों को घरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए इनका समन्वय पुलिसिंग की बुनियादी कार्यशैली में कैसे किया जायें, इसी उद्देश्य को लेकर आज दिनांक 01.06.2025 को पुलिस लाइन जांजगीर में जिले के पुलिस अधि./कर्म. का ई साक्ष्य एवं नवीन कानून के क्रियान्वयन के संबंध कार्यशाला का आयोजन किया गया।

⏩ कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने, ई- साक्ष्य के बारे में एवं नवीन कानून के संबंध में विस्तार पूर्वक से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय की अवश्यकता को देखते हुए कैसे बेसिक पुलिसिंग की जमीनी सक्रियता को ई-पुलिसिंग की डिजिटल दक्षताओं से जोड़ा जाए। जिसमे न्यायसंगत पारदर्शी और त्वरित पुलिस सेवा सुनिश्वित् हो सके। कार्यशाला में ई-साक्ष्य, ई-समंस, आई.ओ. मितान एवं नवीन कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

⏩ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप ने कार्यशाला के दौरान उपस्थित अधि/कर्म. को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित नए अपराधिक कानून भारत की न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाओं लेकर आयें है। इन कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों की सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए कठोर दण्ड का प्रावधान एवं पुलिस प्रक्रिया में तकनीकी नवाचार जैसे घटना स्थल का निरीक्षण, तलाशी और जप्ती, पुलिस अधिकारियों द्वारा तलाशी, ब्यान की रिकार्डिंग की विडियोग्राफी तथा केस की डिजिटल ट्रैकिंग शामिल है।


ई समंस एप्लिकेशन के माध्यम से समस्त न्यायालयों से प्राप्त होने वाले समंस को ऑफ लाइन तामिली की प्रक्रिया को ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक रूप से तामील कराए जाने हेतु ई समंस एप्लिकेशन विकसित किया गया है। जिसके संचालन की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाकर स्पष्ट कहा कि इन प्रावधानों का कड़ाई से पालन समस्त पुलिस अधिकारियों की सामुहिक जिम्मेदारी है।

⏩ उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक थाना/चौकी से CCTNS आपरेटर, कोर्ट आरक्षक, समंस/वारंट कार्य करने वाले आरक्षक एवं विवेचकगण, निरी., उपनिरी., ASI, प्रधान आरक्षक/आरक्षक एवं महिला आरक्षक इस प्रकार कुल 81 पुलिस अधि./कर्म. प्रशिक्षण में भाग लिए।

⏩ इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, DSP जितेन्द्र खूंटे, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जांजगीर श्री सोनू अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 65e0bb50-c7ba-41a3-82ea-4b332dc665ae
    श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा…
  • WhatsApp Image 2025-05-16 at 10.01.08 PM
    नवीन आपराधिक कानून, आधारभूत पुलिसिंग अऊ अनुशासन…
  • 88d4a09e-c37a-47e7-b27d-778543cb71f5
    नए कानून के जानकारी देहे बर आयोजित करिस परिचर्चा

Primary Sidebar

Latest News

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in