• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

प्राणघातक हमला कारोइया आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना म प्रयुक्त लोहा के टांगी बरामद

दिनांक 08/07/2025 को थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरसवानी निवासी प्रार्थिया तीरथ बाई बैरागी द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके देवर कार्तिक दास बैरागी पर गांव के ही तेजेश्वर दास बैरागी ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से लोहे की टांगी से हमला किया है, जिससे सिर एवं हाथ में गंभीर चोटें आईं।

रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा श्रीमती अंजलि गुप्ता के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी तेजेश्वर दास बैरागी ग्राम फ़रस्वानी को गिरफ़्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा निरीक्षक कमल किशोर महतो उप निरीक्षक सी पी कंवर प्रधान आरक्षक रमेश चंद्र, हेमंत राठौड़ आरक्षक लक्ष्मीकांत उरांव, एकेश्वर चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

जिले में गंभीर अपराधों पर पुलिस द्वारा शीघ्र व कठोर कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना को दे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-07-10 at 6.06.04 PM (1)
    थर्माकोल पेपर कटर से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp Image 2026-06-09 at 8.03.47 PM
    टांगी से प्राण घातक हमला कर, कान काटने वाला आरोपी को…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • ec4959d0-6a19-4d43-b452-e6de0f82e100
    थाना शिवरीनारायण क्षेत्र म होय हत्या के मामला म 01…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in