• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी तक

प्रमोद कुमार सोनवानी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए अब 31 जनवरी 2025 किया गया है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 1 जनवरी से 15 फरवरी 2025 और सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 1 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक समय निर्धारित है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्रता रखते हैं, वे निर्धारित समय तक आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024-25 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय उनका बचत खाता सक्रिय हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करना होगा। साथ ही सत्र 2024-25 से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन करते समय करना होगा। ओटीआर की प्रविष्टि के संबंध में संस्थाओं की ओर से विद्यार्थियों को अधिक जानकारी दी जाएगी।

Related Posts:

  • ro2acfv8_mmm_625x300_10_December_24
    छत्तीसगढ़ म 1 मार्च ले 12वीं आऊ 3 मार्च ले 10वीं के…
  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 16.24.18_9c271f79
    साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : एग्रीस्टेक पंजीयन में…
  • WhatsApp Image 2024-12-17 at 10.20.19 AM
    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में…
  • WhatsApp Image 2025-10-31 at 15.14.07_8d5c3bf7
    एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन के संबंध में कलेक्टर ने…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…

Primary Sidebar

Latest News

तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला: गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in