• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दर्दनाक हादसा हुआ है। शुक्रवार को यहां एक बाइक सवार खंबे से टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट से उठी लपटों के कारण उसकी बाइक सहित जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यशवंत ध्रुव (37) के रूप में हुई है, जो कि दसपुर गांव का रहने वाला था। आज वो जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से लौट रहा था, तभी उसकी गर्दन दसपुर बांध के पास खंबे से टूटकर लटके रहे 11 किलो वाट की सप्लाई लाइन के तार में जा फंसी।

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत

यशवंत को भागने तक का मौका नहीं मिला और करंट के कारण आग की लपटे उठ पड़ी, जिसकी चपेट में वो आ गया। देखते ही देखते बाइक जल उठी। करंट और आग की चपेट में आकर यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

कोतवाली थाना प्रभारी ने क्या कहा ?

कोतवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव का इस मामले में कहना है कि मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया गया है। मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया जायेगा। लापरवाही किसकी है हादसे का जिम्मेदार कौन है वह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • ggg
    छत्तीसगढ़ म दु बड़का दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in