• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक : पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

प्रमोद कुमार सोनवानी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है। धान बेचने सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनपद पंचायत गौरेला के सभा कक्ष और एसडीएम कार्यालय मरवाही में राजस्व, कृषि, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन की जानकारी ली। बैठकों में बताया गया कि जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 19294 है। इनमें से 18194 किसानों का पंजीयन एग्रीस्टैक पोर्टल में हो चुका है। अभी भी जिले के 1100 किसान एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीकृत नहीं हुए हैं।

कलेक्टर ने सभी पटवारियों को अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने और बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन से छूटे हुए सभी किसानों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। उन्होंने पंजीयन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पंजीयन के लिए किसानों को सही जानकारी देने कहा, जिससे अनावश्यक भटकाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। इसके साथ ही फौती नामांतरण से संबंधित प्रकरणों को भी तत्काल निराकृत करने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र कुमार सिरमौर, तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल, अविनाश कुजूर, प्रीति शर्मा सहित सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • नूपुर राशि पन्ना
    लाभप्रद लघु धान्य (मिलेट्स) फसलो की पैदावार में…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in