• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जनपद सभा कक्ष में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जनपद सभा कक्ष में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

 

जैजैपुर।। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर सुरेश कुमार सोनी के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जैजैपुर, कु. लीनम बनसोडे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिलाओं के लिये कानूनी जागरूकता कार्यक्रम बीते रविवार को जनपद पंचायत जैजैपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री लीनम बनसोडे द्वारा कार्यक्रम के आयोजन एवं उसके उददेश्यों की पृष्ठभूमि, निःशुल्क विधिक सेवा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, विशिष्ठ अतिथि वर्षा रानी चिकनजुरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जैजैपुर द्वारा महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, विधिक अधिकार तथा शासन द्वारा महिलाओं के हित में लागू योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी एवं डॉ, शशिप्रभा बंजारे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैजैपुर द्वारा महिलाओं के प्रजनन संबंधी अधिकार, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेनसी एक्ट, पीएनडीटी एक्ट संबंधी विधिक जानकारी दी गयी एवं रिसोर्स पर्सन समिधा बनाफर, अधिवक्ता जैजैपुर द्वारा दहेज प्रताडना, संविधान तथा घरेलू हिंसा संबंधी विधि, भरण पोषण संबंधी अधिकार मेटरनिटि बेनीफीट एक्ट, सामान पारिश्रमिक अधिनियम संबंधी विधिक जानकारी दी गयी एवं रिसोर्स पर्सन विद्या राठौर, अधिवक्ता जिला न्यायालय जांजगीर चांपा द्वारा विवाह तथा विच्छेद, विधि संपत्ति अधिकार, एसिड अटेक संबंधी विधिक जानकारी दी गयी एवं थाना प्रभारी जैजैपुर सतरूपा तारम द्वारा शासन के द्वारा महिलाओ के लिये संचालित अभिव्यक्ति एप. हेल्प लाइन नंबर डायल 112 के संबंध में विधिक जानकारी दी गयी। इसी कडी में पैरालीगल वालेण्टियर श्रीमती भगवती भारद्वाज द्वारा महिलाओं की लज्जा भंग संबंधी, बलात्संग तथा लैंगिक अतिचार, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण संबंधी अपराध व विधिक सेवा संबंधी जानकारी पर प्रकाश डाला गया। महिला बाल विकास विभाग की ओर से लक्ष्मी भारतेन्दु सुपरवाईजर द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्य तथा उददेश्य की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में दूर दराज क्षेत्रों से आये करीब सौ महिला प्रतिभागियों की उपस्थिति में आयोजित की गयी। उक्त कार्यक्रम में नालसा थीम सांग एवं राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा जारी विडियो प्रदर्शित कर दिखाया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सक्सेस एकेडमी जैजैपुर के शिक्षक देवप्रसाद साहू एवं रवि कुमार आदित्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के कर्मचारी तिलक नेताम,लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल एवं जैजैपुर न्यायालयीन कर्मचारीगण चित्रलेखा देवांगन,शिवलाल मरावी, संतोष कुमार बंजारा,जगदीश कुमार प्रिय,सुभाष स्वर्णकार,संजू वैष्णव,पदम लाल चन्द्रा एवं जनपद कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ग्राम सरकार की नई पहल , परसाडीह पंचायत में खुद का कानून, कम ही पड़ती है पुलिस की जरूरत
संवाददाता
राम कुमार मनहर
मोबाईल नंबर 9977109155

सैंपल फोरम भरने का

Related Posts:

  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • 628dc586-b80c-4f83-a849-e1d5ea9fc607
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष म दिनांक 15.05.24…
  • 07e38856-770e-4a7c-9514-5fe94de85bb3
    स्मृति शेष रामचरण सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष चांपा को…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in