• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शीर्षक: पॉकेट मार गिरोह 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया 5000 रु बरामद व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल जप्त

जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुभागी अधिकारी पुलिस महोदय सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 28.06.2026 को प्रार्थी कमलेश अजगले साकिन खुरघाटी द्वारा थाना डमरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27/06/26 के रात्रि 8/00 बजे शराब लेने शराब भट्ठी डभरा गया था जो अज्ञात चोर द्वारा पाकिट मारी कर दिया है पर्स मे 10000 रु होना बताया ।

पुलिस कार्रवाई:
रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर 03 व्यक्तियों को पूछताछ करने पर अपना नाम *1 अजीत सहिस पिता आकाश सहिस 20 साल 2 राहुल सहिस पिता उमरो सहिस 22 साल 3 इरफ़ान सहिस पिता रवि सहिस 22 साल सभी साकिन खरसिया जिला रायगढ़ का होना बताया।

आरोपियो से चोरी किये हुए कुल 10000 रु मे से 5000रु को बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर नंबर सी जी 13 एफ 3583 को जप्त किया गया।

गिरफ्तारी:
तीनो आरोपियों को दिनांक 28.06.2026 को क्रमशः 14/50, 15/00, 15/10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, प्रकरण में विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय प्रधान आरक्षक योगेश राठौर, मिरीश साहू, रोहित सिदार, रंजीत जांगड़े, हरिहर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • sariya
    अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह मन के पर्दाफाश थाना…
  • चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश किया गया।
    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के सभी…
  • WhatsApp Image 2026-06-21 at 8.40.58 PM
    सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in