• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुभागी अधिकारी पुलिस महोदय सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 20.06.2026 को प्रार्थी रवि शंकर रात्रे, निवासी कोसमंदा द्वारा थाना डमरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम कोसमंदा सारडीह रोड स्थित मछली पालन तालाब में लगे सोलर पम्प केबल व पनडुब्बी मोटर का केबल 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले जाया गया। चोरी गए केबल की कुल कीमत लगभग ₹25,000 है।

पुलिस कार्रवाई:
रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 225/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कबारीपाली के पास से संदेह के आधार पर 2 व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ पर दोनों ने अपना नाम 1. राजू बघेल पिता लक्ष्मण बघेल, उम्र 35 साल व 2. विश्वकर्मा यादव पिता राजकुमार यादव, उम्र 25 साल, दोनों निवासी कबारीपाली, थाना डभरा, जिला सक्ती बताया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया लगभग 165 मीटर केबल, कीमत ₹25,000, घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर व एक सब्जी काटने वाला पीला रंग का चाकू जप्त किया गया।

गिरफ्तारी:
दोनों आरोपियों को दिनांक 20.06.2026 को क्रमशः 20:30 बजे व 20:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, प्रकरण में विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू प्रधान आरक्षक 49 रमेश चंद्रा आरक्षक 119 योगेश राठौर एवं आरक्षक 191 शैलेंद्र देवांगन का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • IMG-20250228-WA0020
    सौर सुजला योजना बनीस किसान मन सेती वरदान
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-06-28 at 6.01.24 PM
    शीर्षक: पॉकेट मार गिरोह 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in