• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

एक दशक पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह दंतेवाड़ा म दृष्टिबाधित बालक अंजन ल दे रहीन हौसला, आज अंजन खुद गीत लिखथे कंपोज करथे अऊ गाथे भी

प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रवास ने बदली जिंदगी की दिशा

रयपुर। एक दशक पहले अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों के संस्थान ‘सक्षम’ के एक छोटे से दृष्टिबाधित बच्चे की प्रतिभा से मुग्ध हो गए थे। उस बच्चे का नाम था अंजन। जब अंजन ने अपना गाना सुनाया तब प्रधानमंत्री जी इतने खुश हुए थे कि उन्होंने बड़े ही स्नेहिल भाव से उसके सर पर हाथ फेरकर उसे प्रोत्साहित किया था।

देश के प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन एक बच्चे के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है, अंजन इसका उदाहरण है। पहले अंजन दूसरों के लिखे गीत गाता था, आज अंजन स्वयं गीत लिखता है, इसे कंपोज भी करता है और गाता भी है। अभी हाल ही में अंजन ने अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के अवसर पर एक गीत लिखा और उसे कंपोज भी किया है।
अंजन की संगीत में रुचि को देखते हुए संस्थान में उसे आर्गन, कांगो और ढोलक का प्रशिक्षण दिया गया।

दंतेवाड़ा में हर साल बारसूर महोत्सव का आयोजन होता है। इस बार के आयोजन में अंजन अपने रामलला पर लिखे गीत की प्रस्तुति देगा। अंजन अभी 11वीं कक्षा में पढ़ रहा है, अब इस संस्थान में दसवीं तक की पढ़ाई संस्थान के भीतर ही होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संस्थान में सभी बुनियादी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उल्लेखनीय है कि सक्षम संस्था में शैक्षणिक व्यवस्था डीएमएफ के माध्यम से होती है। उनका यह मानना था कि खनन प्रभावित इलाकों में विकास के कार्यों के लिए डीएमएफ के माध्यम से निधि स्थापित की जाए। आज अंजन जैसे बच्चों का सपना डीएमएफ के माध्यम से पूरा हो रहा है।

*जब पैदा हुआ तो दादाजी ने कहा, यह क्या करेगा इसको कहीं छोड़ दो*

अंजन बीजापुर के अंदरूनी नक्सल प्रभावित इलाके का रहने वाला है। नक्सल समस्या की वजह से माता-पिता को गांव छोड़ना पड़ा। अंजन बचपन से ही दृष्टिबाधित है। जब वह पैदा हुआ तो उसके दादाजी को बड़ी निराशा हुई और उन्होंने कहा कि इसका क्या होगा, यह क्या करेगा, इसको छोड़ दो। मां बहुत प्यार करती थी। मां ने कहा कि नहीं इसे पालेंगे। बाद में सक्षम संस्था के बारे में पता चला और सक्षम में एडमिशन दिलाया। सक्षम के टीचरों को इसके गायन की प्रतिभा और संगीत में रुचि के बारे में पता चला और अब अंजन की दुनिया ही बदल गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भी अंजन की प्रतिभा से प्रभावित हो चुके हैं।

*गहरी प्रतिभा और अथाह उत्साह से सबको मिलती है प्रेरणा*

अंजन ने आज सब बच्चों के साथ लुई ब्रेल को पुष्पांजलि दी। लुई ब्रेल ऐसे व्यक्ति है जिनकी वजह से दृष्टिबाधित बच्चे भी फर्राटे से पढ़ सकते हैं। सक्षम कैंपस में हेलेन केलर की तस्वीर भी है, जो यह बताती है कि दुनिया की सबसे अच्छी चीजों को ना देख सकते हैं न छू सकते हैं, उन्हें केवल महसूस कर सकते हैं।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2024-04-11-at-10.24.52-AM
    पंचायत सचिव के कमाल जिंदा दिव्यांग महिला ला मृत…
  • आर्याबॉस मुस्कान की रील और कॉमेडी दर्शकों के दिल में बना रहा है जगह.... मालखरौदा। आज की इस आधुनिक युग में हर इंसान के हाथो में मोबाइल कंप्यूटर लैपटाप से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति शोशल मीडिया से जुड़ा है और वही शोशल मीडिया में इन दिनों एक से बढ़कर एक कई ट्रेंडिंग गीत के साथ रील देखने को मिल रही है। वही इन दिनों शोशल मीडिया प्लेटफार्म रिल्स क्रिएटर आर्या बॉस और मुस्कान की वीडियो भी इन दिनों हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म में धमाल मचा रही है। इन दोनों की एक यूट्यूब चैनल है जिनका नाम आर्या बॉस के नाम से है जिसमें कॉमेडी वीडियो देख के दर्शक को काफी ज़्यादा मजा आ रहा है।मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि आर्या बॉस ग्राम कुरदा थाना मालखरौदा के रहने वाले है और मुस्कान बिलासपुर में रह रही है । जब हमारी बात आर्या बॉस से हुई तब उन्होंने बताया कि मेरी कलाकारी की शुरुआत तब से हुआ जब मैं अपने दोस्तो के साथ रील और कॉमेडी बनाता था जब मेरी मुलाकात मुस्कान से हुआ और जब हम रील्स और कॉमेडी बनाने लगे तो लोगो को ये बहुत ज़्यादा पसंद आने लगा दर्शकों का हमे भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । इसी से हमारी शोशल मीडिया के जिंदगी का शुरुआत हुआ। इस संबंध में हमारी चर्चा जब मुस्कान से हुआ तो उन्होंने बताया की इस तरह से कार्य को करने में मेरी माता पिता और परिवार वालो का काफ़ी योगदान रहा । आर्या बॉस ने भी यह कहा की आज जो कुछ भी है इस मुकाम तक पहुंचे है इसका श्रेय काफी हद तक हमारे परिवार वालो को जाता है। जल्द ही आने वाली है एल्बम गीत.... आर्या बॉस और मुस्कान कि जोड़ी का छत्तीसगढ़ी एल्बम गीत में नज़र आने वाली है ।वही कलाकारों ने बताया की जल्द ही इनके गीत की शूटिंग शुरू होने वाली है। आर्या ने अपने सभी फॉलोअर्स और सब्क्राइबर्स , दर्शकों को हमेशा सपोर्ट करते रहने की अपील किया है और सभी के इस तरह के प्यार के लिए दिल से धन्यवाद किया है ।
    आर्याबॉस मुस्कान की रील और कॉमेडी दर्शकों के दिल में…
  • प्रयास सेवा संस्थान चांपा द्वारा बीमार पशुओं के समुचित उपचार एवं देखरेख का किया जा रहा नेक कार्य
    प्रयास सेवा संस्थान चांपा द्वारा बीमार पशुओं के…
  • जिंदगी  की गतिशीलता में यायावरी एक विराम के साथ विश्राम भी है जो हमें पुनर्उर्जित करता है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल१९ जून विश्व भ्रमण दिवस (World Tourism Day) पर विशेषआलेख…
    जिंदगी की गतिशीलता में यायावरी एक विराम के साथ…
  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 11.59.17_d32ac460
    : घिवरा गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की…

Primary Sidebar

Latest News

तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला: गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in