• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिंदगी की गतिशीलता में यायावरी एक विराम के साथ विश्राम भी है जो हमें पुनर्उर्जित करता है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल१९ जून विश्व भ्रमण दिवस (World Tourism Day) पर विशेषआलेख…

जिन्दगी की गतिशीलता में यायावरी एक विराम के साथ विश्राम भी है जो हमें पुनर्उर्जित करता है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

आज रोजमर्रा के भागदौड़ वाली जिन्दंगी में ठहराव अपरिहार्य है इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए धीरे चलें…शांत चलें के मानस के साथ जॉगिंग की लोकप्रियता बढ़ने के बाद 1979 में डब्ल्यूटी रेव ने World Sauntering Day अर्थात विश्व सौर सपाटा(भ्रमण) दिवस की शुरुआत किया। इसमें अंतर्निहित भाव स्पष्ट था कि लोग धीमे चलें और अपने आस-पास की दुनिया का अनुभव करें और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेकर सराहना करें, यह विचार आज भी इसलिए सामयिक है क्योंकि आज के गतिशीलता के बीच लोगों के पास अपने और अपने आसपास के बारे में सोचने का वक्त ही नहीं रहा और उनमें आनंदमजा की बात ही नहीं रही… और व्यक्ति तनाव और अवसाद की जिंदगी गुजार रहा है। तब फिर लोग शांति की तलाश में साधु , संत महात्माओं के आश्रमों को ताक रहे हैं तो चिंतन सामने आता है कि प्रतिदिन के भागमभाग से परे जिंदगी में एक जरूरी विराम और विश्राम है यायावरी अर्थात घिसीपिटी उबाऊ जिंदगी में यायावर याने साधुसंतों की तरह भ्रमण करते हुए प्रकृति का साथी बन वृक्ष, पक्षी जीवजंतुओं को निहारना, उनमें खो जाना और आनंद सागर में डुबकी लगाते हुए खुद को भी जानने का अभ्यास ही वक्त की मांग है।
वस्तुतः आज हम धनअर्थ की चाह में इतने व्यावसायिक हो चुके हैं कि हम व्यवसाय के अलावा न स्वयं को देखते हैं और न ही परिवार को देखते हैं जिससे जीवन से खुशियां गायब सी हो गई है…और नतीजतन मन में अनायास अपने आप जीवन से पलायन की भाव जागने लगता है। इस संबंध में वैज्ञानिक शोध भी इंगित करते हैं कि एक ही तरह की जिंदगी जीतेजीते व्यक्ति उब सा जाता है क्योंकि एक ही दिनचर्या से व्यक्ति का तनमन दोनों थकान महसूस करते हैं इसलिए तनाव और अवसाद से बचने के लिए सैरसपाटा (भ्रमण) ही सही उपाय है या दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि गतिशील जिन्दगी में यायावरी एक विराम है और विश्राम भी है जो हमारे भीतर नई ऊर्जा भर देता हैं या कहें भ्रमण के बाद हमारा शारीरिक तंत्र पुनर्जीवित हो जाता है।
आज विश्व भ्रमण दिवस पर सबको संकल्प लेने की आवश्यकता है कि जीवन की आपाधापी से परे कुछ पलों के लिए प्रकृति से जुड़ जाएं… शांत हो जाएं…और पूरेतन मन से प्रकृति की सुंदरता को भोगें…और विश्व विख्यात दार्शनिक आचार्य रजनीश के भोगभक्तिमुक्ति का सिद्धांत भी यही कहता है कि सुंदरता को निहारते हुए उसके प्रशंसा व भक्ति में लीन हो जाएं तो निश्चित रूप से कुछ पलों के लिए ही सही इस जीवन के नकारात्मकता से मुक्त हो जाएंगे। आप सभी को विश्व भ्रमण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं कि भागमभाग के बजाय भ्रमण करें…
चितरंजय सिंह पटेल अधिवक्ता उच्च न्यायालय, बिलासपुर

Related Posts:

  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • IMG-20250228-WA0020
    सौर सुजला योजना बनीस किसान मन सेती वरदान
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • बड़े मूल्य के नोट प्रचलन से बाहर होना लोकतंत्र में लोकहित का संदेश है जो स्वागतेय है... अधिवक्ता चितरंजय पटेल
    बड़े मूल्य के नोट प्रचलन से बाहर होना लोकतंत्र में…
  • आर्याबॉस मुस्कान की रील और कॉमेडी दर्शकों के दिल में बना रहा है जगह.... मालखरौदा। आज की इस आधुनिक युग में हर इंसान के हाथो में मोबाइल कंप्यूटर लैपटाप से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति शोशल मीडिया से जुड़ा है और वही शोशल मीडिया में इन दिनों एक से बढ़कर एक कई ट्रेंडिंग गीत के साथ रील देखने को मिल रही है। वही इन दिनों शोशल मीडिया प्लेटफार्म रिल्स क्रिएटर आर्या बॉस और मुस्कान की वीडियो भी इन दिनों हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म में धमाल मचा रही है। इन दोनों की एक यूट्यूब चैनल है जिनका नाम आर्या बॉस के नाम से है जिसमें कॉमेडी वीडियो देख के दर्शक को काफी ज़्यादा मजा आ रहा है।मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि आर्या बॉस ग्राम कुरदा थाना मालखरौदा के रहने वाले है और मुस्कान बिलासपुर में रह रही है । जब हमारी बात आर्या बॉस से हुई तब उन्होंने बताया कि मेरी कलाकारी की शुरुआत तब से हुआ जब मैं अपने दोस्तो के साथ रील और कॉमेडी बनाता था जब मेरी मुलाकात मुस्कान से हुआ और जब हम रील्स और कॉमेडी बनाने लगे तो लोगो को ये बहुत ज़्यादा पसंद आने लगा दर्शकों का हमे भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । इसी से हमारी शोशल मीडिया के जिंदगी का शुरुआत हुआ। इस संबंध में हमारी चर्चा जब मुस्कान से हुआ तो उन्होंने बताया की इस तरह से कार्य को करने में मेरी माता पिता और परिवार वालो का काफ़ी योगदान रहा । आर्या बॉस ने भी यह कहा की आज जो कुछ भी है इस मुकाम तक पहुंचे है इसका श्रेय काफी हद तक हमारे परिवार वालो को जाता है। जल्द ही आने वाली है एल्बम गीत.... आर्या बॉस और मुस्कान कि जोड़ी का छत्तीसगढ़ी एल्बम गीत में नज़र आने वाली है ।वही कलाकारों ने बताया की जल्द ही इनके गीत की शूटिंग शुरू होने वाली है। आर्या ने अपने सभी फॉलोअर्स और सब्क्राइबर्स , दर्शकों को हमेशा सपोर्ट करते रहने की अपील किया है और सभी के इस तरह के प्यार के लिए दिल से धन्यवाद किया है ।
    आर्याबॉस मुस्कान की रील और कॉमेडी दर्शकों के दिल में…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in