• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

प्रयास सेवा संस्थान चांपा द्वारा बीमार पशुओं के समुचित उपचार एवं देखरेख का किया जा रहा नेक कार्य

प्रयास सेवा संस्थान चांपा द्वारा बीमार पशुओं के समुचित उपचार एवं देखरेख का किया जा रहा नेक कार्य

जांजगीर-चांपा 11 अगस्त 2023/ मानव जीवन मे बेजुबान एवं निरीह पशु-पक्षियों की सेवा से बड़ा कोई भी धर्म नहीं है। इसी भावना के साथ जिले मे प्रयास सेवा संस्थान जो कि वर्तमान में नगर पालिका चांपा के वार्ड क. 01 चांपा के भवन में संचालित है, पिछले सात वर्षों से निरंतर ऐसे पशुओं की सेवा कार्य में संलग्न है। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना ग्रस्त एवं बीमार पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं उचित स्थान पर व्यवस्थापन कर उनकी देखरेख तथा चारा पानी की व्यवस्था करना है। पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी सुधार एवं संवर्धन की निःस्वार्थ भावना के साथ स्थानीय पशु चिकित्सक के तकनीकी सहयोग एवं सेवाभावी गौसेवकों के माध्यम से ऐसे पशुओं का निःशुल्क उपचार व देखरेख का कार्य अनवरत जारी है। संस्थान द्वारा जैविक वर्मी खाद एवं कण्डे बनाकर उसका बाजार में विक्रय कर पशुओं के उपचार एवं चारा पानी की व्यवस्था की जाती है एवं पशु प्रेमी दानदाताओं द्वारा भी उक्त कार्य में संस्थान को सहयोग दिया जाता है। संस्थान के गौसेवकों द्वारा सूचना प्राप्त होते ही दुर्घटना ग्रस्त एवं बीमार पशुओं का उपचार स्थानीय पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के सहयोग से कराया जाता है एवं आवश्यकतानुसार संस्थान मे रखकर समुचित देखभाल कर एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर ही बाहर छोड़ा जाता है। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. ए.एल. सिंह द्वारा संस्थान के निरीक्षण के दौरान वर्तमान में 09 बीमार पशुओं के समुचित उपचार एवं देखरेख किया जाना पाया गया एवं संस्थान द्वारा किये जा रहे नेक प्रयास की सराहना करते हुये उपसंचालक द्वारा आवश्यक विभागीय सहयोग प्रदाय किये जाने का आश्वासन देते हुये आम नागरिकों एवं पशु प्रेमियों से अपील की है कि दुर्घटना ग्रस्त एवं बीमार पशुओं की सेवा हेतु आगे आकर ऐसे निस्वार्थ भावी संस्थान को प्रोत्साहित करते हुये अपना भी अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • IMG20230207155227
    आमाकोनी में विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शन एवं…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp Image 2025-04-21 at 9.11.04 AM
    रहिमन पानी रखिए,बिन पानी सब सून.. ये कहावत ल…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in