• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार


🔴थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.) का मामला पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दिनांक 26.03.2026 को थाना डभरा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामभांठा में एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर प्राणघातक हमला कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) को अवगत कराया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची एवं जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सुमित कुमार महिलांगे (उम्र 35 वर्ष) ने बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, चेहरे एवं आंख पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।


👉 प्रारंभिक जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी की विगत कुछ वर्षों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसकी पुष्टि के लिए संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना डभरा में अपराध क्रमांक 97/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔍 त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया।
घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप आरोपी के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया।
घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण, मर्ग पंचनामा, गवाहों के बयान एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👮‍♂️ वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसके फलस्वरूप त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी।
🤝 विशेष योगदान
इस कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा—
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो,
सउनि हरनारायण ताम्रकर,
संतोष पाण्डेय,
प्रधान आरक्षक शिव शर्मा,
आरक्षक जोगेश राठौर,
लक्ष्मीकांत उरांव,
कुजबिहारी चंद्रा,
राजेश धिरहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • 0108c3b1-49c2-4734-b6cd-21a1bbf7d4e0
    अपन भाई बहु ल लोहा के पाइप ले मारके हत्या कारोइया आऊ…
  • WhatsApp Image 2026-04-05 at 4.54.36 PM
    NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त…
  • WhatsApp Image 2026-05-04 at 6.39.50 PM
    ➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in