• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल से जम्मू- कश्मीर के पुलवामा से 04 परिवारों की घर वापसी, पुलिस ने स्वयं के खर्चे से कराया ट्रेन से जांजगीर आगमन

  • SP के निर्देशन में ASP डॉ. यूलैंडन यार्क ने सभी परिवारों से मुलाकात कर, हाल चाल पूछा, जिसके बाद पुलिस बस से सम्मान पूर्वक उनके गृह ग्राम रवाना किया
  • मजदूरी काम करने वाले 04 परिवारों के कुल 16 सदस्यों, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, जिसको जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क कर सकुशल मुक्त कराया गया
  • रोजगार की तलाश में जम्मू- कश्मीर पहुंचे थे मजदूर, मजदूरी का पैसा नहीं देता था ईट भट्टा मालिक

जांजगीर-चांपा पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीय पहल का परिचय देते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में बंधक बनाकर मजदूरी कराने वाले 04 परिवारों के कुल 16 सदस्यों, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, को सकुशल मुक्त कराकर जांजगीर-चांपा वापस लाया गया।

विगत लगभग 03 वर्ष पूर्व बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम कपिस्दा निवासी नरेश बंजारे, पवन बंजारे, मधु खडेल तथा जिला सक्ती के बाराद्वार निवासी संतोष टंडन रोजगार की तलाश में एक व्यक्ति के माध्यम से जम्मू-कश्मीर गए थे। सभी मजदूर पुलवामा क्षेत्र में ईंट भट्ठे में मजदूरी का कार्य कर रहे थे।

पीड़ितों के अनुसार, ईंट भट्ठा मालिक द्वारा काम के एवज में मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था तथा उन्हें बंधन में रखकर जबरन काम कराया जा रहा था। किसी तरह नरेश बंजारे ने फोन के माध्यम से इसकी जानकारी अपने परिचित जवाहर टंडन को दी। उनके द्वारा घटना की जानकारी भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरूप आजाद को दी गई, जिन्होंने भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव कलेश्वर खूंटे को अवगत कराया।

कलेश्वर खूंटे द्वारा अपनी टीम के साथ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी गई।

एसपी ने तत्काल लिया संज्ञान

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता और मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर जम्मू- कश्मीर पुलिस से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कराया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी 04 परिवारों के 16 सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने खर्चे से सभी श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को ट्रेन के माध्यम से सकुशल जांजगीर लाया गया।

घर पहुंचकर परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

करीब तीन वर्षों से अपनों से दूर और कठिन परिस्थितियों में रह रहे मजदूरों एवं उनके परिवारों की सकुशल घर वापसी से परिजनों में खुशी का माहौल है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की इस पहल ने “पुलिस केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी नहीं, बल्कि संकट में आमजन के साथ खड़ी रहने वाली संस्था है” की भावना को सार्थक किया है।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • Untitled-ds-1
    कर्मठ मजदूर सेवा संगठन के बईठक, होईस, कलेक्टर…
  • Add-a-heading-21-860x484
    रेलवे स्टेशन के बाहर बच्चे के साथ महिला ने की…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in