• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पैरा से मशरूम की खेती बनेगी जिले की युवाओं के रोजगार की नई राह : एसपी विजय कुमार पाण्डेय

  • कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 40 किसान व स्व – सहायता समूह की महिलाएं हुईं शामिल

जिले के कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में मशरूम उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 40 किसानों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, महिलाओं और युवाओं को कम लागत में अधिक लाभ देने वाले मशरूम उत्पादन से जोड़कर स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने कहा कि पैरा (धान के अवशेष) से व्यवसायिक मशरूम उत्पादन जिले के युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का बेहतर विकल्प बन सकता है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्वरोजगार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। धान के अवशेषों का उपयोग कर मशरूम उत्पादन से किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। यह कम लागत और अधिक मुनाफे वाला व्यवसाय है।

पुलिस अधीक्षक ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.डी. महंत ने बताया कि प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक, बीज उत्पादन, रखरखाव, विपणन तथा व्यवसायिक संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मशरूम के पोषण एवं औषधीय महत्व पर भी विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। प्रतिभागियों को वीडियो, प्रायोगिक प्रदर्शन और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रगतिशील महिला मशरूम उत्पादक सविता पटेल के प्रक्षेत्र का भ्रमण भी कराया गया। उन्होंने मशरूम उत्पादन से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए इसकी चुनौतियों और व्यवसायिक लाभों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी सुनीता ने कहा कि मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर माध्यम साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तकनीक को अपनाकर गांव में ही अच्छी आय अर्जित की जा सकती है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-27 at 11.47.30 AM (1)
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल म राज्य…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • नूपुर राशि पन्ना
    लाभप्रद लघु धान्य (मिलेट्स) फसलो की पैदावार में…
  • पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल पहुंचकर किसानों से की मुलाक़ात, समन्वित क़ृषि प्रणाली को लेकर हुई चर्चा, किसान स्कूल में किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की
    पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in