• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नीले ड्रम कांड में अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा

श को झकझोरकर रख देने वाले मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम कांड में सौरभ राजपूत की कातिल उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आखिरी सांस तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। अदालत ने इस क्रूर हत्याकांड के लिए दोनों को फांसी की सजा सुनाई है। 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। सौरभ राजपूत के परिवारवालों ने मुस्कान और साहिल दोनों के लिए इसी सजा की मांग की थी। बुधवार को मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान जज ने दोनों से अलग-अलग पूछा कि क्या उन्हें कुछ कहना है। दोनों ने अपनी ओर से कोई बात नहीं रखी। साहिल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जबकि मुस्कान ने भी चुप्पी साधे रखी।

सौरभ राजपूत हत्याकांड में सजा के ऐलान के वक्त सौरभ का परिवार अदालत में मौजूद रहा। सौरभ की मां, मौसी, भाई और अन्य लोग अदालत में थे। बुधवार की सुबह से मीडिया से हो रही बातचीत के दौरान इन सभी ने मुस्कान और साहिल के लिए फांसी की सजा की मांग की। सौरभ की मां ने सजा के ऐलान से पहले मीडिया से कहा कि बेटे सौरभ की हत्या के बाद पूरे परिवार ने न्याय पाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया है। उन्होंने प्रशासन और उन सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया जिन्होंने इस लड़ाई में सौरभ के परिवार का साथ दिया। उन्होंने कहा कि गवाहियों और अन्य सबूतों के आधार पर हमें पूरी उम्मीद है कि मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा होगी।

मुस्कान अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर चिंतित है। वह जेल प्रशासन से अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलाने की मांग कर रही है। मुस्कान ने बेटी से फोन पर बात कराने की भी मांग की है। हालांकि जेल प्रशासन ने साफ कर दिया कि उनकी बड़ी बेटी का कोई मोबाइल नंबर या पता जेल प्रशासन के पास नहीं है। फिलहाल मुस्कान को बेटी को चिट्ठी लिखने के लिए सामान उपलब्ध कराया गया है। जेल प्रशासन की मानेa तो मुस्कान ने अपनी बड़ी बेटी के लिए एक चिट्ठी भी लिखी है।

मेरठ के ब्रह्मपुरी में 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की थी। इस वारदात को बेहद क्रूर ढंग से अंजाम दिया गया था। मुस्कान ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर अपने पति सौरभ के बेहोश किया और उसके बाद सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कत्ल करने के बाद लाश के टुकड़े किए और इन्हें नील ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया। वारदात अंजाम देने के बाद 4 मार्च को साहिल और मुस्कान हिमाचल फरार हो गए थे। 18 मार्च को दोनों की गिरफ्तारी की गई, जिसके बाद सौरभ की लाश ड्रम से बरामद की गई थी। इसी मामले में जिला जज की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। 30 सितंबर को मेरठ की जिला जज कोर्ट ने सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या और साक्ष्य मिटाने के केस में दोषी ठहराया था।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • acba6879-7ac8-428d-90a8-d2eff90c1a2a
    मेरठ में अपहृत बालक बरामद, सक्ति पुलिस को मिली बहुत…
  • 9d3xhbvb-1140x570
    आसाराम बापू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा…
  • IMG_20260604_085209_1080_x_810_pixel-780x470
    सक्ती के तांदुलडीह दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला:…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in